लाइव न्यूज़ :

सीजेआई रमण का तेलुगु भाषी राज्यों में भव्य स्वागत

By भाषा | Updated: June 11, 2021 22:25 IST

Open in App

हैदराबाद/तिरुपति, 11 जून भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) एन वी रमण का तेलुगु भाषी दोनों राज्यों- तेलंगाना और आंध्र प्रदेश- में शुक्रवार को भव्य स्वागत हुआ। तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने रविवार को राजभवन में पुष्प गुच्छ प्रदान कर उनकी आगवानी की।

न्यायमूर्ति रमण ने इस साल 24 अप्रैल को भारत के प्रधान न्यायाधीश की शपथ ली थी और शीर्ष न्यायिक पद पर आसीन होने के बाद तेलंगाना का यह उनका पहला दौरा है।

तेलंगाना उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश हिमा कोहली, राज्य के आईटी एवं उद्योग मंत्री केटी रामाराव ने अन्य मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ न्यायमूर्ति रमण की हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आगवानी की।

न्यायमूर्ति तिरुपति में बृहस्पतिवार को रात्रि विश्राम के उपरांत रविवार को यहां पहुंचे थे।

राज्य सरकार ने उनके स्वागत में विशाल पोस्टर लगाए थे। वह अपनी पत्नी शिवमाला के साथ यहां पहुंचे।

न्यायमूर्ति रमण ने हाल में तेलंगाना उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की मौजूदा संख्या में 70 प्रतिशत वृद्धि कर 24 से 42 करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

कुछ बैनर मेट्रो रेल के खंभों पर लगाए गए थे जिन पर उनके इस फैसले के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया था।

हैदराबाद पहुंचने से पहले न्यायमूर्ति रमण ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति में तिरुमला की पहाड़ियों पर स्थित भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर में पूजा अर्चना की।

मंदिर के अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि न्यायमूर्ति रमण और उनके परिवार के सदस्य भगवान वेंकटेश्वर के भक्त हैं और वे बृहस्पतिवार रात को यहां पहुंचे और मंदिर में आयोजित एकांत सेवा अनुष्ठान में हिस्सा लिया।

अधिकारी ने बताया कि बताया कि रात्रि निवास करने के बाद न्यायमूर्ति रमण अपने परिवार के साथ एकदम भोर में मंदिर गए और करीब एक घंटे तक चलने वाले ‘‘अभिषेकम’’ में हिस्सा लिया। प्रत्येक शुक्रवार को भगवान वेंकटेश्वर को गर्भगृह में पुजारियों द्वारा दिव्य स्नान कराया जाता है।

अधिकारी ने बताया कि तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी)के अध्यक्ष वाईवी रेड्डी, कार्यकारी अधिकारी केएस जवाहर रेड्डी, अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी एवी धर्मा रेड्डी ने न्यायमूर्ति रमण की तीर्थ स्थल आने पर अगवानी की।

मंदिर में पूर्जा अर्चना करने के बाद टीटीडी द्वारा संचालित भक्ति चैनल एसवीबीसी से बातचीत करते हुए न्यायूमूर्ति रमण ने कहा कि यह भगवान वेंकटेश्वर की दिव्य कृपा है जिसकी वजह से वह अपने करियर में शीर्ष स्थान पर पहुंचे।

तिरुपति से रवाना होने से पहले न्यायमूर्ति रमण ने तिरुचनूर स्थित देवी श्री पद्मावती के मंदिर में भी पूजा अर्चना की।

अधिकारी ने बताया कि न्यायमूर्ति रमण इस साल दूसरी बार तिरुपति आए, इससे पहले उन्होंने 11 अप्रैल को भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल