लाइव न्यूज़ :

प्रधान न्यायाधीश ने सीडीएस जनरल रावत, उनकी पत्नी को श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: December 10, 2021 21:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) एन. वी. रमण ने शुक्रवार को देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी को श्रद्धांजलि दी।

तमिलनाडु में कुन्नूर के निकट हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जनरल रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य की मृत्यु हो गई थी।

सीजेआई ने अपनी पीठ के समक्ष सूचीबद्ध मामलों की सुनवाई पूरी करने के बाद, यहां दिवंगत सीडीएस के आधिकारिक आवास 3, कामराज मार्ग पर जाकर जनरल रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया।

जनरल रावत और उनकी पत्नी के पार्थिव शरीर को दिल्ली छावनी के बरार स्क्वेयर अंत्येष्टि स्थल में दाह संस्कार से पहले उनके आधिकारिक आवास पर रखा गया था।

जनरल रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सैन्यकर्मियों को ले जा रहा एमआई17वी5 हेलीकॉप्टर बुधवार को तमिलनाडु में कुन्नूर के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर