लाइव न्यूज़ :

सीजेआई एनवी रमण ने तेलंगाना राजभवन में पौधा लगाया, लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर में की पूजा-अर्चना

By भाषा | Updated: June 15, 2021 22:56 IST

Open in App

हैदराबाद, 15 जून भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) एनवी रमण ने मंगलवार को सतत विकास सुनिश्चित करने और प्रकृति के संरक्षण के लिए हरित क्षेत्र को बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, तेलंगाना की यात्रा पर पहुंचे न्यायमूर्ति रमण ने यहां राजभवन परिसर में एक पौधा भी लगाया।

सांसद संतोष कुमार द्वारा शुरू किए गए हरित भारत अभियान में भाग ले रहे न्यायमूर्ति रमण ने विधिक क्षेत्र के लोगों से ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने और उनका उत्साहवर्धन करने का आह्वान किया जो हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पारिस्थितिकी तंत्र में संतुलन बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं।

इससे पहले दिन में, प्रधान न्यायाधीश ने तेलंगाना के यादाद्रि स्थित मशहूर लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर में पूजा-अर्चना की।

हैदराबाद से लगभग 60 किलोमीटर दूर यादाद्रि मंदिर में अधिकारियों और पुजारियों ने उनका पारंपरिक रूप से स्वागत किया। अधिकारियों के अलावा तेलंगाना के कानून एवं बंदोबस्त मंत्री ए इंद्रकरण रेड्डी और अन्य नेता भी उनके साथ मौजूद थे।

के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने 2014 में अलग राज्य के गठन के बाद मंदिर का बड़े पैमाने पर जीर्णोद्धार कराया था।

सीजेआई रमण जब 11 जून को यहां पहुंचे तो राज्य सरकार ने उनका शानदार स्वागत किया था। भारत के प्रधान न्यायाधीश पद का कार्यभार संभालने के बाद राज्य का उनका यह पहला दौरा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?