लाइव न्यूज़ :

सीजेआई एनवी रमण ने तेलंगाना के लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर में की पूचा-अर्चना

By भाषा | Updated: June 15, 2021 14:47 IST

Open in App

हैदराबाद, 15 जून भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) एनवी रमण ने तेलंगाना के यादाद्रि स्थित मशहूर लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर में मंगलवार को पूचा-अर्चना की।

हैदराबाद से लगभग 60 किलोमीटर दूर यादाद्री मंदिर में अधिकारियों और पुजारियों ने रमण का पारंपरिक स्वागत किया। अधिकारियों के अलावा तेलंगाना के कानून एवं बंदोबस्त मंत्री ए इंद्रकरण रेड्डी और अन्य नेता भी उनके साथ मौजूद थे।

के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने 2014 में अलग राज्य के गठन के बाद मंदिर का बड़े पैमाने पर जीर्णोद्धार किया था।

सीजेआई रमण जब 11 जून को यहां पहुंचे तो राज्य सरकार ने गर्मजोशी से स्वागत किया था। भारत के प्रधान न्यायाधीश पद का कार्यभार संभालने के बाद राज्य का उनका यह पहला दौरा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos