लाइव न्यूज़ :

सीजेआई, न्यायाधीशों और वकीलों ने पूर्व अटॉर्नी जनरल व न्यायविद सोराबजी को श्रद्धांजलि अर्पित की

By भाषा | Updated: May 30, 2021 22:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मई दिवंगत पूर्व अटॉर्नी जनरल सोली सोराबजी को श्रद्धांजलि देने के लिए रविवार को आयोजित ऑनलाइल कार्यक्रम में भारत के प्रधान न्यायधीश (सीजेआई) एनवी रमण, अन्य न्यायाधीशों और वकीलों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

उनके निधन के ठीक एक महीने बाद आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में सीजेआई ने उन्हें ‘‘महान कानूनविद, कानून के राज के लिए कार्य करने वाला वकील और संवैधानिक अधिकारों के चैम्पियन’’ के तौर पर याद किया।

पद्म विभूषण से सम्मानित 91 वर्षीय सोराबजी का निधन 30 अप्रैल को कोविड-19 की वजह से दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया था।

सोराबजी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सीजेआई ने कहा कि संवैधानिक मूल्यों, मौलिक अधिकारों और स्वतंत्रता को कायम रखना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

सीजेआई के अलावा उच्चतम न्यायालय के न्यायामूर्ति यूयू ललित, न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़, प्रख्यात वकीलों जैसे हरीश साल्वे, गोपाल सुब्रमध्यम और एस गणेश ने भी सोराबजी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

दिवंगत कानूनविद की याद में यह कार्यक्रम उनके परिवार ने आयोजित किया था जिसका वेबकास्ट ऑल इंडिया रिपोर्ट्स यूट्यूब चैनल और उसके आधिकारिक फेसबुक पेज पर किया गया।

गौरतलब है कि सोराबजी ने केश्वानंद भारती मामले जिसमें संविधान की मूलभूत संरचना की अवधारना पेश की गई, राज्यों में राष्ट्रपति शासन से जुड़े एस आर बोम्मई मामले सहित कई अहम मामलों में पक्ष रखा था।

सोराबजी वर्ष 1989-90 में वीपी सिंह सरकार के दौरान और 1998-2004 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में भारत के अटॉर्नी जनरल के पद पर रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं