लाइव न्यूज़ :

प्रधान न्यायाधीश ने अवैध वन्यजीव व्यापार से जुड़े लोगों पर सख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया

By भाषा | Updated: December 20, 2020 00:58 IST

Open in App

गुवाहाटी, 19 दिसंबर प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे ने शनिवार को कहा कि अवैध वन्यजीव व्यापार से जुड़े लोग मादक पदार्थ और हथियार व्यापार जैसी अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में भी लिप्त हैं और सीबीआई तथा प्रवर्तन निदेशालय जैसी बड़ी एजेंसियों को इस तरह की चीजों पर अंकुश लगाने के लिए काम करना चाहिए।

न्यायिक अकादमी, असम और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ द्वारा यहां आयोजित एक समारोह में न्यायमूर्ति बोबडे ने कहा कि वन्यजीवों को अवैध व्यापार से बचाने के लिए कानून को बनाए रखना महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग वन्यजीवों के व्यापार में हैं, वे अन्य वस्तुओं जैसे नशीली दवाओं, हथियारों के अवैध व्यापार और अन्य गैरकानूनी अंतरराष्ट्रीय व्यापार में भी लिप्त हैं।’’

प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि सीबीआई तथा प्रवर्तन निदेशालय जैसी बड़ी एजेंसियों को इस तरह की चीजों पर अंकुश लगाने के लिए काम करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे