लाइव न्यूज़ :

प्रधान न्यायाधीश ने मध्यस्थता केंद्र, नालसा कार्यालय का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: November 9, 2021 18:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर भारत के प्रधान न्यायाधीश (साीजेआई) एन वी रमण ने मंगलवार को यहां उच्चतम न्यायालय के अतिरिक्त भवन परिसर में एक मध्यस्थता केंद्र और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) कार्यालय का उद्घाटन किया।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि प्रधान न्यायाधीश ने सर्वोच्च अदालत के अन्य न्यायाधीशों और गणमान्य हस्तियों की उपस्थिति में इसका उद्घाटन किया। मध्यस्थता केंद्र में एक प्रतीक्षालय और नौ मध्यस्थता कक्ष हैं।

बयान में कहा गया है कि उच्चतम न्यायालय मध्यस्थता केंद्र एससीएलएससी (उच्चतम न्यायालय विधिक सेवा समिति) और एमसीपीसी (मध्यस्थता और सुलह परियोजना समिति) के तत्वावधान में कार्य करता है। उच्चतम न्यायालय द्वारा भेजे जाने वाले मामलों पर प्रशिक्षित मध्यस्थों के एक पैनल द्वारा विचार किया जाता है। अभी ऐसे प्रशिक्षित मध्यस्थों की संख्या 79 है।

बयान के अनुसार मध्यस्थता एक तेज और प्रभावी वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र है जिसका उद्देश्य विभिन्न पक्षों के बीच संबंधों को बहाल करना तथा विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान करना है। इसकी कार्यवाही पूरी तरह से गोपनीय होती है।

इसके अलावा प्रधान न्यायाधीश जो नालसा के प्रधान संरक्षक भी हैं, ने इसके कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर नालसा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित और उच्चतम न्यायालय विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर भी उपस्थित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग