लाइव न्यूज़ :

प्रधान न्यायाधीश ने रोहिणी अदालत में गोलीबारी पर चिंता जतायी

By भाषा | Updated: September 24, 2021 23:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 सितंबर दिल्ली की रोहिणी अदालत में शुक्रवार को हुई गोलीबारी की घटना को लेकर प्रधान न्यायाधीश एन. वी. रमण ने गहरी चिंता जतायी और इस बारे में दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डी. एन. पटेल से बात की।

उच्चतम न्यायालय के एक अधिकारी ने बताया कि प्रधान न्यायाधीश ने मुख्य न्यायाधीश को सुझाव दिया कि वह पुलिस और बार दोनों से बातचीत कर यह सुनिश्चित करें कि अदालती कार्यवाही बाधित नहीं हो।

अधिकारी ने बताया कि न्यायिक कर्मियों और अदालत परिसरों की सुरक्षा का मुद्दा पहले ही उच्चतम न्यायालय के समक्ष विचाराधीन है और अगले सप्ताह इस मामले की सुनवाई प्राथमिकता के आधार पर हो सकती है।

रोहिणी अदालत में शुक्रवार को वकील के वेश में आये दो हमलावरों ने गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस की तत्परता से की गयी जवाबी कार्रवाई में दोनों हमलावर भी मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गोलीबारी के वीडियो फुटेज में दिख रहे दो हमलावर प्रतिद्वंद्वी गिरोह से थे, जिसमें गोलियों की आवाज सुनी जा सकती है। पुलिसकर्मियों और वकीलों के बीच हाथापाई हुई, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि कोई और घायल या मौत नहीं हुई।

दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता चिन्मय बिस्वाल ने कहा कि दोनों हमलावर दिल्ली के मोस्ट वांटेड में से एक विचाराधीन कैदी गोगी के साथ मारे गए।

पुलिस ने कहा कि घटना दोपहर करीब 1.15 बजे हुई जब गोगी को सुनवाई के लिए अदालत कक्ष संख्या 207 लाया गया और वकीलों की पोशाक में आए दो गैंगस्टरों ने उस पर गोलियां चला दीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू