सीजेआई ने न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस की मां के निधन पर जताया शोक

By भाषा | Updated: November 8, 2021 21:14 IST2021-11-08T21:14:15+5:302021-11-08T21:14:15+5:30

CJI condoles the death of Justice Aniruddha Bose's mother | सीजेआई ने न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस की मां के निधन पर जताया शोक

सीजेआई ने न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस की मां के निधन पर जताया शोक

नयी दिल्ली, आठ नवंबर भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) एन वी रमना ने उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस की मां शोभा बोस के निधन पर सोमवार को गहरा शोक व्यक्त किया।

शीर्ष अदालत के एक अधिकारी ने कहा कि सीजेआई आज शाम न्यायमूर्ति बोस के आधिकारिक आवास पर गए और वहां दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।

शोभा बोस ने आज ही सुबह करीब 11 बजे नई दिल्ली में अंतिम सांस ली।

अधिकारी ने बताया कि न्यायमूर्ति रमना ने अपनी ओर से और अपने साथी न्यायाधीशों की ओर से पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया और न्यायमूर्ति बोस के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

शोभा बोस का अंतिम संस्कार कल दोपहर एक बजे यहां निगम बोध घाट पर किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: CJI condoles the death of Justice Aniruddha Bose's mother

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे