लाइव न्यूज़ :

बंगाल में नागरिक पुलिस कार्यकर्ता की सड़क दुर्घटना में मौत

By भाषा | Updated: November 5, 2020 11:09 IST

Open in App

वर्धमान (प बंगाल), पांच नवंबर पश्चिम बंगाल के पूर्व वर्धमान जिले में नागरिक पुलिस के एक कार्यकर्ता की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना बुधवार को पुरसा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर हुई जब गलसी पुलिस थाने से संबद्ध 30 वर्षीय मंटू कुमार दाव यातायात ड्यूटी पर थे।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक उत्तर प्रदेश का निवासी है और उसकी पहचान नौशाद सहरुद्दीन अहमद के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने दाव पर ट्रक चढ़ाने के बाद माझेरपुल क्षेत्र में एक अन्य ट्रक को टक्कर मारी जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।

अधिकारी ने कहा कि स्थानीय लोगों ने पुरसा पर राजमार्ग अवरुद्ध कर वाहनों की गति पर नियंत्रण बढ़ाने की मांग की और पुलिस द्वारा समझाने बुझाने के बाद प्रदर्शन समाप्त किया।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू