लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से जिंदगी की जंग लड़ने वाला सिविल सेवा का उम्मीदवार साक्षात्कार देने को तैयार

By भाषा | Updated: September 9, 2021 12:53 IST

Open in App

हैदराबाद, नौ सितंबर सिविल सेवा का वह उम्मीदवार 22 सितंबर को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के साक्षात्कार में बैठने के लिए तैयार है जिसके फेफड़ों का 80 प्रतिशत हिस्सा कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद खराब हो गया था और उसे करीब चार महीनों तक एक्स्ट्राकोर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेशन (ईसीएमओ) पर रहना पड़ा था । अब वह पूरी तरह स्वस्थ हो गया है। रचाकोंडा के पुलिस आयुक्त महेश भागवत ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

ईसीएमओ लंबे समय तक किसी मरीज को हृदय और श्वसन संबंधी सहयोग प्रदान करने की तकनीक है।

पिछले साल यूपीएससी मेन्स परीक्षा पास करने वाले देवानंद तेलगोटे को अगस्त में साक्षात्कार देना था लेकिन यहां केआईएमएस अस्पताल में इलाज कराने के कारण वह साक्षात्कार नहीं दे सके। उन्हें बुधवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।

परिवार के सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र के अकोला के रहने वाले तेलगोटे (26) उन 500 उम्मीदवारों में से एक हैं जिनका परीक्षा पास करने के लिए भागवत मार्गदर्शन कर रहे थे। वह अप्रैल में दिल्ली में रहते हुए कोविड-19 से संक्रमित हुए। उन्होंने कई डॉक्टरों से और अस्पतालों में इलाज कराया लेकिन कोई राहत नहीं मिली। भागवत की सलाह पर उन्हें यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया।

भागवत ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘उन्हें 15 मई को महाराष्ट्र से हवाई एम्बुलेंस के जरिए केआईएमएस अस्पताल लाया गया और ईसीएमओ पर रखा गया क्योंकि उनकी हालत बेहद खराब थी। तेलगोटे के दोस्तों और रिश्तेदारों ने उनके इलाज के खर्च के लिए लोगों से एक करोड़ रुपये जुटाए। वह अब पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं और साक्षात्कार देने के लिए तैयार हैं।’’

अस्पताल सूत्रों ने बताया कि परिवार ने उन्हें हैदराबाद स्थित अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला किया था क्योंकि उनके फेफड़ों पर बहुत बुरा असर पड़ा था। अस्पताल ने कहा, ‘‘उस समय तक उनके फेफड़ों का 80 प्रतिशत हिस्सा खराब हो गया था...फेफड़ों के प्रतिरोपण की भी योजना थी। लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टर संदीप अटवार और उनकी टीम ने करीब चार महीनों तक ईसीएमओ सपोर्ट पर उनका इलाज किया।’’

देवानंद के भाई किरण तेलगोटे ने बताया कि उन्हें विश्वास है कि उनका भाई साक्षात्कार पास कर लेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट