लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में सोने की चैन छीनने के आरोप में असैन्य सुरक्षा स्वयंसेवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 21, 2021 14:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 सितंबर दक्षिण दिल्ली के नेब सराय में 22 वर्षीय एक असैन्य सुरक्षा स्वयंसेवक को एक महिला की सोने की चैन छीनने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी मुकुल वर्मा पिछले सात महीने से संगम विहार में एक असैन्य सुरक्षा स्वयंसेवक के तौर पर काम कर रहा था।

नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक दिल्ली में जिलाधिकारियों के अधीन काम करते हैं।

उन्होंने बताया कि एक सुनार, राकेश वर्मा (42) को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसे आरोपी ने छीनी हुई सोने की चेन बेची थी।

पुलिस के अनुसार, घटना 17 सितंबर दोपहर करीब ढाई बजे की है, जब महिला सड़क किनारे चल रही थी और तभी मोटरसाइकिल सवार आरोपी ने उसकी सोने की चैन छीन ली। महिला ने मामले की शिकायत सोमवार को दर्ज कराई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ पीड़िता घटना के समय वाहन का पूरा पंजीकृत नंबर नोट नहीं कर पाई थी, लेकिन उसके अंतिम कुछ नंबर उसे याद थे, जिससे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पुलिस को मोटरसाइकिल के मालिक की पहचान करने में मदद मिली।’’

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा, ‘‘ जांच के दौरान दिल्ली और गाजियाबाद में कई जगह छापेमारी की गई और आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया गया।’’

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने संगम विहार के सुनार राकेश को चैन बेची है। राकेश ने बताया कि उसने सोने की चैन पिघला दी है और पुलिस ने पिघले हुए सोने के धातु को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी अपने कब्जे में ले ली है।

उन्होंने बताया कि आरोपी मुकुल पहले भी चोरी के तीन मामलों में लिप्त पाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया