लाइव न्यूज़ :

Hardeep Singh Puri Press Conference: कब शुरू होगी इंटरनेशनल फ्लाइट, सरकार ने निर्धारित किया घरेलू फ्लाइट्स के लिए न्यूनतम और अधिकतम किराया

By सुमित राय | Updated: May 21, 2020 16:00 IST

हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि विदेश में फंसे लोगों के लाने के लिए चलाए जा रहे वंदे भारत अभियान के तहत अब तक 20 हजार लोग देश लाए जा चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घरेलू उड़ानों और वंदे भारत अभियान को लेकर जानकारी दी।उन्होंने कहा कि 25 मई से हम घरेलू नागरिक उड़ान के संचालन को फिर से शुरू कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि वंदे भारत के तहत हम 20000 से अधिक नागरिकों को विभिन्न जगहों से वापस ला चुके हैं।

कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन का चौथा चरण लागू है और इस बीच केंद्र सरकार ने 25 मार्च से घरेलू उड़ान शुरू करने का फैसला किया है। इसके अलावा सरकार ने विदेशों में फंसे भारतीयों को लाने के लिए वंदे भारत अभियान चला रही है। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घरेलू उड़ानों और वंदे भारत अभियान को लेकर जानकारी दी।

इस दौरान हरदीप सिंह पुरी ने बताया, "सोमवार यानि 25 मई से हम घरेलू नागरिक उड़ान के संचालन को फिर से शुरू कर रहे हैं। इसके बाद परिस्थिति के आधार पर इसे बढ़ाया जा सकता है।" इसके अलावा नागरिक उड्डयन मंत्री ने घरेलू उड़ानों को लेकर दिशानिर्देशों की भी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोग्य सेतु ऐप से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि यात्री कोविड-19 के लक्षणों से मुक्त हो। आरोग्य सेतु ऐप पर लाल स्थिति वाले यात्री को यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी।

उन्होंने बताया कि यात्रियों को सुरक्षात्मक गियर और फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा और उन्हें अपने पास सैनिटाइजर भी रखना होगा। एयरलाइंस द्वारा खाना नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा पानी की बोतलें गैलरी क्षेत्र या सीटों पर उपलब्ध कराई जाएंगी

कितना होगा घरेलू उड़ानों का किराया

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि हमने एक न्यूनतम और अधिकतम किराया निर्धारित किया है। दिल्ली, मुंबई के मामले में, 90-120 मिनट के बीच की यात्रा के लिए न्यूनतम किराया 3500 रुपये होगा और अधिकतम किराया 10 हजार रुपये होगा। यह 3 महीने के लिए ऑपरेटिव है।

कब शुरू होगी अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइटें

इंटरनेशनल उड़ानों के बारे में नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि घरेलू उड़ानों को खोलने के हमारे अनुभव के आधार पर, हमें कुछ प्रक्रियाओं को बदलना पड़ सकता है, तभी हम अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के बारे में सोचेंगे।

वंदे भारत अभियान में 20 हजार भारतीय देश लाए गए

हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि जब हमने 5 मई को वंदे भारत अभियान की घोषणा की थी, तब हम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मिले थे। आज 21 मई को हम एक दूसरे से मिल रहे हैं। ये इस बात को दर्शाता है कि हमने स्थिति को फिर से सामान्य बनाने और फिर से शुरू करने का आत्मविश्वास हासिल कर लिया है।

उन्होंने कहा कि हम 20000 से अधिक नागरिकों को विभिन्न जगहों से वापस ला चुके हैं। ठीक उसी समय हमने अपने आउटगोइंग एयरक्राफ्ट्स का इस्तेमाल, जो नागरिक विदेश में रह कर नौकरी करते हैं और जिन्हें अन्य व्यावसायिक प्रतिबद्धताओं के कारण यात्रा करने की जरूरत है को विदेश पहुंचाने के लिए किया।

ट्वीट कर दी थी घरेलू उड़ान शुरू करने की जानकारी

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर 25 मई से देश में घरेलू उड़ानों को शुरू करने की जानकारी दी थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, "25 मई से घरेलू उड़ानों को शुरू किया जाएगा। सभी एयरपोर्ट को 25 मई से सेवा देने के लिए तैयार रहने की सूचना दे दी गई है।"

टॅग्स :हरदीप सिंह पुरीकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाफ्लाइट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारतक्या देश में फिर लगेगा लॉकडाउन? LPG की किल्लत की खबरों पर हरदीप सिंह पुरी ने साफ किया रुख

भारतDGCA New Rules: अब फ्लाइट में मिलेगी 60% सीटें मुफ्त, भारतीय यात्रियों के लिए राहत; सरकार ने एयरलाइंस को दिया आदेश

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया