लाइव न्यूज़ :

निकाय नेता प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता की वजह से जीते हैं : गुजरात भाजपा अध्यक्ष

By भाषा | Updated: June 28, 2021 16:32 IST

Open in App

अहमदाबाद, 28 जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सी आर पाटिल ने कहा कि स्थानीय निकायों में पार्टी के निर्वाचित प्रतिनिधियों को यह नहीं भूलना चाहिए कि वे “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता’’ की वजह से जीते हैं।

पाटिल ने ये टिप्णियां रविवार को पाटन में विभिन्न नगरपालिकाओं, जिला एवं तालुका पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए की।

सोमवार को पार्टी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, पाटिल ने कहा कि इन स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों को अहंकार नहीं करना चाहिए और यह सोचकर पार्टी के छोटे कार्यकर्ताओं का अपमान नहीं करना चाहिए कि वे अपनी खुद की लोकप्रियता पर जीते हैं।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का अपमान करने वाले निर्वाचित प्रतिनिधियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।

विज्ञप्ति में पाटिल के हवाले से कहा गया है, “इन नेताओं को यह नहीं भूलना चाहिए कि वे भी चुनाव जीतने से पहले पार्टी के कार्यकर्ता थे। निर्वाचित प्रतिनिधियों को ध्यान रखना चाहिए कि वे सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता की वजह से जीते हैं।”

उन्होंने पाटन से भाजपा के नेताओं को तैयारी करने और यह सुनिश्चित करने को कहा कि अगले साल राज्य में विधानसभा चुनावों में पार्टी को ही जीत मिले।

इस मौके पर, पाटिल ने आम आदमी पार्टी के उस दावे को भी खारिज किया कि कई भाजपा नेताओं ने भगवा संगठन छोड़कर अरविंद केजरीवाल नीत पार्टी का हाथ थाम लिया है।

गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा ने इस साल फरवरी में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भारी जीत दर्ज करते हुए विभिन्न नगरपालिकाओं, जिला एवं तालुका पंचायतों में करीब आठ हजार सीट में से छह हजार से ज्यादा सीटें जीती थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग