लाइव न्यूज़ :

Civic Elections 2025: ‘इंडिया’ और एमवीए गठबंधन लोकसभा और विधानसभा चुनाव में?, सांसद संजय राउत बोले- अपने दम पर लड़ेंगे मुंबई, ठाणे, नागपुर और अन्य नगर निगम चुनाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 11, 2025 12:34 IST

Civic Elections 2025: शिवसेना (उबाठा) नेता ने कहा, ‘‘हम ‘इंडिया’ गठबंधन के लिए एक संयोजक भी नियुक्त नहीं कर पाए। यह ठीक नहीं है। गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते, बैठक बुलाना कांग्रेस की जिम्मेदारी है।’’

Open in App
ठळक मुद्देअपने दम पर मुंबई, ठाणे, नागपुर और अन्य नगर निगमों, जिला परिषदों व पंचायतों के चुनाव लड़ेंगे।उद्धव ठाकरे ने पार्टी को संकेत दिए हैं कि उसे अकेले चुनाव लड़ना चाहिए।आम सहमति और समझौते में विश्वास नहीं करते, उन्हें गठबंधन में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

नागपुरः शिवसेना (उबाठा) के नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी आगामी स्थानीय निकाय चुनाव अकेले लड़ेगी। राज्यसभा सदस्य ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ और महा विकास आघाड़ी (एमवीए) गठबंधन लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए है। उन्होंने कहा, ‘‘ गठबंधन में, अलग-अलग दलों के कार्यकर्ताओं को अवसर नहीं मिलते और इससे संगठनात्मक विकास में बाधा आती है। हम अपने दम पर मुंबई, ठाणे, नागपुर और अन्य नगर निगमों, जिला परिषदों व पंचायतों के चुनाव लड़ेंगे।’’

उन्होंने कहा कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी को संकेत दिए हैं कि उसे अकेले चुनाव लड़ना चाहिए। राज्य विधानसभा में एमवीए की हार को लेकर आरोप-प्रत्यारोप के लिए कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार पर निशाना साधते हुए राउत ने कहा कि जो लोग आम सहमति और समझौते में विश्वास नहीं करते, उन्हें गठबंधन में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

उन्होंने दावा किया कि ‘इंडिया’ गठबंधन ने लोकसभा चुनावों के बाद एक भी बैठक नहीं की। शिवसेना (उबाठा) नेता ने कहा, ‘‘हम ‘इंडिया’ गठबंधन के लिए एक संयोजक भी नियुक्त नहीं कर पाए। यह ठीक नहीं है। गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते, बैठक बुलाना कांग्रेस की जिम्मेदारी है।’’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहले पॉडकास्ट के दौरान की गई टिप्पणी ‘‘वह इंसान हैं और गलतियां कर सकते हैं’’ के बारे में पूछे गए सवाल पर राउत ने कहा, ‘‘वह (मोदी) भगवान हैं। मैं उन्हें इंसान नहीं मानता। भगवान तो भगवान होता है।

अगर कोई खुद को अवतरित घोषित करता है तो वह इंसान कैसे हो सकते हैं? वह विष्णु के 13वें अवतार हैं। भगवान माना जाने वाला कोई व्यक्ति अगर यह कहता है कि वह इंसान है, तो कुछ गड़बड़ है। इसमें केमिकल लोचा है।’’

टॅग्स :महाराष्ट्रपंचायत चुनावनागपुरउद्धव ठाकरेबृहन्मुंबई महानगरपालिकासंजय राउत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी