लाइव न्यूज़ :

सीटू 26 जून को ‘कृषि बचाओ, लोकतंत्र बचाओ दिवस’ मनाएगा

By भाषा | Updated: June 16, 2021 00:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जून सेंट्रल ट्रेड यूनियंस (सीटू) तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शनों की अगुवाई कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के साथ एकजुटता प्रकट करने के लिए 26 जून को पूरे भारत में ‘ कृषि बचाओ, लोकतंत्र बचाओ दिवस’ मनाएगा। एसकेएम में किसानों के 40 संगठन शामिल हैं।

सीटू की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान के मुताबिक, 26 जून को दिन भर में प्रदर्शन के दौरान विभिन्न राज्यों के राजभवन (राज्यपाल आवास) के बाहर धरना दिया जाएगा और पूरे देश में जिला स्तरीय प्रदर्शन होंगे। 26 जून को ही किसानों के प्रदर्शन के सात महीने पूरे हो जाएंगे।

बयान में कहा कि उन्होंने (किसानों ने) कंपकंपाती सर्दी, तूफानों, तपा देने वाली गर्मी का सामना किया और वे अब आ रहे मानसून का भी सामना कर रहे हैं। बयान के मुताबिक, उन्होंने करीब 500 कॉमरेडों का बलिदान भी दिया लेकिन कॉरपॉरेट समर्थित केंद्र सरकार कृषि कानूनों और चार श्रम संहिताओं को लागू करने पर आमादा है।

बयान में आरोप लगाया गया है कि किसान आंदोलन के अलावा, “अघोषित आपातकाल” और भाजपा के “निरंकुशवादी शासन” के खिलाफ कई संघर्ष चल रहे हैं, जैसे लक्षद्वीप के निवासियों का संघर्ष जो “भाजपा के निरंकुशवादी तरीके के खिलाफ है” और सरकार कोविड महामारी की विनाशकारी दूसरी लहर से निपटने में पूरी तरह नाकाम रही।

उल्लेखनीय है कि 26 जून को प्रख्यात किसान नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि भी है। किसान दिल्ली के गाज़ीपुर, टीकरी और सिंघू बॉर्डर पर 26 नंवबर से धरना दे रहे हैं। उनकी मांग है कि केंद्र सरकार तीन नए कृषि कानूनों को निरस्त करे और न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी दे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल