लाइव न्यूज़ :

नागरिकता कानून: राज्यपाल धनखड़ ने ममता बनर्जी से की अपील, कहा- सरकारी धन का इस्तेमाल देश के कानून के खिलाफ न करें

By भाषा | Updated: December 15, 2019 22:44 IST

राज्यपाल ने राजभवन में पत्रकारों से बातचीत में सत्ता में बैठे लोगों से जिम्मेदारियों से पल्ला नहीं झाड़ने का आह्वान किया और कहा कि यह ‘राजनीति करने का अवसर नहीं है।

Open in App

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने रविवार को कहा कि वह विज्ञापन असंवैधानिक है जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि राज्य में एनआरसी और नागरिकता कानून नहीं लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रमुख के तौर पर वह (ममता बनर्जी) ऐसे विज्ञापनों पर सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं कर सकती हैं।

राज्यपाल ने यहां राजभवन में पत्रकारों से बातचीत में सत्ता में बैठे लोगों से जिम्मेदारियों से पल्ला नहीं झाड़ने का आह्वान किया और कहा कि यह ‘राजनीति करने का अवसर नहीं है।’ राज्यपाल ने कहा, ‘‘ कैसे किसी सरकार का निर्वाचित प्रमुख राष्ट्रीय मीडिया में यह विज्ञापन देने के लिए सरकारी धन का इस्तेमाल कर सकता है कि राज्य में एनआरसी नहीं होगा, कैब नहीं होगा। यह विज्ञापन असंवैधानिक है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बतौर संवैधानिक प्रमुख मैंने शिष्टाचारपूर्वक उनका (मुख्यमंत्री का) ध्यान आकृष्ट किया था, मैंने उनसे उसे वापस लेने की अपील की थी। मुझे पक्का यकीन है कि आप इस बात से सहमत होंगे कि सरकारी धन का इस्तेमाल देश के कानून के खिलाफ नहीं किया जा सकता है।’’

राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति को अकल्पनीय करार देते हुए धनखड़ ने कहा कि सरकारी संपत्ति को मनमाने, क्रूरता और बेधड़क ढंग से नुकसान पहुंचाया जा रहा है और समाज के खास वर्ग के लोगों के दिमाग में डर बिठा दिया गया है।

राज्यपाल का कई मुद्दों पर ममता बनर्जी सरकार से टकराव चल रहा है। पश्चिम बंगाल में नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ पिछले तीन दिनों से प्रदर्शन चल रहा है। राज्य सरकार ने छह जिलों में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन बिल 2019ममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी