जयपुर में 18 पाकिस्तानी विस्थापितों को नागरिकता प्रमाण पत्र
By भाषा | Updated: December 18, 2020 21:48 IST2020-12-18T21:48:19+5:302020-12-18T21:48:19+5:30

जयपुर में 18 पाकिस्तानी विस्थापितों को नागरिकता प्रमाण पत्र
जयपुर, 18 दिसम्बर जयपुर में 18 पाकिस्तानी विस्थापितों को शुक्रवार को भारत की नागरिकता के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
सरकारी बयान के अनुसार जिलाधिकारी अन्तर सिंह नेहरा ने शुक्रवार को यहां कलक्ट्रेट सभागार में 18 पाकिस्तानी विस्थापितों को नागरिकता प्रमाण पत्र दिए।
इस अवसर पर नेहरा ने इन्हें बधाई देते हुए कहा कि अब वे संविधान की ओर से दिए गए सभी अधिकारों और सुविधाओं का उपयोग भारत के स्वतंत्र नागरिक के रूप में कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन लगातार पात्र लोगों को नागरिकता प्रदान करने का काम कर रहा है।इससे पहले भी 50 लोगों को नागरिकता दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही सभी पात्र लोगों को नागरिकता प्रदान कर समस्त प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।