लाइव न्यूज़ :

नागरिकता बिल: राज्यसभा में बोले अमित शाह, 'देश के मुसलमान न हों चिंतित, वे भारत के नागरिक थे, हैं और रहेंगे

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: December 11, 2019 12:36 IST

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नागरिकता संशोधन बिल को लेकर कहा कि मुसलमानों को इससे चिंतित होने की जरूरत नहीं

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने कहा, 'मुसलमान देश के नागरिक थे, और रहेंगे'अमित शाह ने कहा कि विपक्ष नागरिकता बिल को लेकर फैला रहा भ्रान्तियां

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि नागरिकता संशोधन बिल को लेकर देश के मुसलमानों को चिंतित होने की जरूरत नहीं है, वे देश के नागरिक थे और रहेंगे। शाह ने ये बयान नागरिकता संशोधन बिल को बुधवार को राज्यसभा में पेश करने के बाद दिया।

लोकसभा में 80 के मुकाबले 311 मतों से पास हो चुके इस बिल का विपक्षी दल धर्मनिरपेक्ष सिद्धांतों के खिलाफ बताते हुए विरोध कर रहे हैं।

देश के मुसलमानों को सीएबी से चिंतित होने की जरूरत नहीं: अमित शाह

शाह ने राज्यसभा में सीएबी को पेश करते हुए कहा है, 'इस बिल को लेकर देश के मुसलमानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। वे भारत के नागरिक थे और रहेंगे।' शाह ने कहा कि इस बिल को लेकर भ्रांति फैलाई जा रही है। 

शाह ने बिल पर विपक्ष की आलोचना को खारिज करते हुए कहा, 'आप क्या चाहते हैं कि हम पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आने वाले मुसलमानों को भी नागरिकता दे दें?' 

इस बिल को लेकर उठ रहे सवालों पर शाह ने कहा, 'इस बिल से हम आजादी के बाद बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से धार्मिक उत्पीड़न का शिकार होकर भारत आने वाले अल्पसंख्यकों नागरिकता देंगे।'

नागरिकता संशोधन बिल, 'नागरिकता बिल 1955 में संशोधन करके पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से धार्मिक उत्पीड़न का शिकार होकर भारत आने वाले गैर-मुस्लिम अल्पसंख्यकों को नागरिकता का अधिकार प्रदान करता है। 

टॅग्स :अमित शाहनागरिकता संशोधन बिल 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?