लाइव न्यूज़ :

नागरिकता संशोधन बिल: ममता बनर्जी ने किया विरोध, कहा, 'एनआरसी और सीएबी एक ही सिक्के के दो पहलू, बंगाल में नहीं होने देंगे लागू'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: December 6, 2019 14:38 IST

Mamata Banerjee on CAB: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नागरिकता संशोधन बिल का विरोध करते हुए कहा कि वह इसे बंगाल में नहीं लागू होने देंगी

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी ने कहा, 'एनआरसी और सीएबी एक ही सिक्के के दो पहलू'ममता ने कहा, 'हम सीएबी को बंगाल में लागू नहीं होने देंगे'

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि वह वह नागरिकता संशोधन विधेयक को बंगाल में लागू नहीं होने देंगी। ममता ने कहा कि नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (एनआरसी) और नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएबी) एक ही सिक्के दो पहलू हैं।

एएनआई के मुताबिक, ममता ने सीएबी का विरोध करते हुए कहा, नागरिकता संशोधन बिल और एनआरसी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। हम बंगाल में नागरिकता संशोधन बिल को लागू करने की इजाजत नहीं देंगे। मैं अन्य राजनीतिक दलों से आग्रह करती हूं कि वे नागरिकता संशोधन बिल का विरोध का समर्थन न करें। 

सोमवार को संसद में पेश हो सकता है नागरिकता संशोधन बिल

केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को नागरिकता संशोधन बिल को मंजूरी दे दी थी। इस बिल को सोमवार को संसद में पेश किया जा सकता है।

मोदी सरकार इस बिल को एक बार पहले भी पास कराने की कोशिश कर चुकी है, लेकिन तब राज्यसभा में बहुमत न होने की वजह से ये पास नहीं हो सका था।

सीएबी में पड़ोसी देशों के उत्पीड़ित गैर-मुस्लिमों को नागरिकता देने का प्रस्ताव

नागरिकता संशोधन बिल में पड़ोसी देशों बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के उन गैर-मुस्लिमों को भारतीय नागरिकता देने का प्रस्ताव है, जिन्हें धार्मिक उत्पीड़न की वजह से भारत में शरण लेनी पड़ी है। 

कांग्रेस और ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल ये कहकर इस बिल का विरोध कर रहे हैं कि ये धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांतों के खिलाफ है।  

टॅग्स :ममता बनर्जीएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2016
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी