लाइव न्यूज़ :

असम में नागरिकता संशोधन विधेयक पर प्रदर्शन, अमित शाह ने कहा- 'हम राज्य के अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 11, 2019 12:51 IST

अमित शाह ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों के भाषाई, सामाजिक, राजनीतिक रक्षा के लिए सरकार अपनी प्रतिबद्धता जताती है। शाह ने साथ ही कहा कि चुनाव में बीजेपी ने इस विषय को अपने घोषणा पत्र में रखा था और जनता ने इसे अपना समर्थन दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्वोत्तर राज्यों के लोगों के भाषाई, सामाजिक, राजनीतिक रक्षा के लिए हम प्रतिबद्ध: अमित शाहचुनाव में हमने घोषणापत्र जनता के सामने CAB का विषय रखा था, लोगों ने हमें जिताकर समर्थन दिया: शाह

नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ असम में व्यापक विरोध के बीच बुधवार को अमित शाह ने इसे पेश करते हुए कहा कि सरकार पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों के सामाजिक सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

गृह मंत्री शाह ने कहा, '1985 में असम अकॉर्ड हुआ था। क्लॉज-6 में राज्य की मूल संस्कृति को बचाये रखने का प्रावधान है। मैं भरोसा दिलाना चाहता हूं कि कि एनडीए सरकार एक कमेटी के निरीक्षण में असम के सभी अधिकारों की रक्षा करेगी। ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन कमेटी का हिस्सा है।' 

अमित शाह ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों के भाषाई, सामाजिक, राजनीतिक रक्षा के लिए सरकार अपनी प्रतिबद्धता जताती है। शाह ने साथ ही कहा कि चुनाव में बीजेपी ने इस विषय को अपने घोषणा पत्र में रखा था और जनता ने इसे अपना समर्थन दिया है।

शाह ने कहा, 'चुनाव में हमने घोषणापत्र जनता के सामने रखा था। बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में असंदिग्ध तौर पर नागरिकता बिल का इरादा जनता के सामने रखा था। जनता ने हमें जिताकर इसे समर्थन दिया है। हमने कहा था कि पूर्वोत्तर राज्यों में उन वर्गों के लिए सभी मुद्दों को स्पष्ट करने का प्रयास करेंगे, जिन्होंने कानून के बारे में आशंका जताई है। पूर्वोत्तर के लोगों की चिंताओं को हम देखेंगे यह कहा गया था।'

बता दें कि राज्यसभा में बुधवार को इस विधेयक पर चर्चा-बहस हो रही है। वहीं, असम में कई जगहों पर प्रदर्शन हो रहे हैं। पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने के लिए डिब्रूगढ़ में प्रदर्शनकारियों पर रबड़ की गोलियां चलाई और लाठीचार्ज भी किया। डिब्रूगढ़ शहर में एक पॉलिटेक्निक संस्थान के निकट प्रदर्शकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन बिल 2019अमित शाहराज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां