लाइव न्यूज़ :

नागरिकता (संशोधन) कानून असम की संस्कृति और पहचान पर हमला है: प्रदर्शनकारी

By भाषा | Updated: December 15, 2019 17:51 IST

गुवाहाटी निवासी 48 वर्षीय उपेन्द्रजीत कलिता ने बताया कि जिस दिन संसद ने नागरिकता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी उस दिन वह ‘‘ठगा हुआ महसूस’’ कर रहे थे। उनका आरोप है कि विधेयक ‘‘असम समझौते के खिलाफ’’ है जिसे असम के मूल लोगों के हितों की रक्षा के लिए किया गया था।

Open in App

वे सभी अलग-अलग पृष्ठभूमि और धर्म से आते हैं लेकिन शहर के प्रदर्शन स्थलों और राज्य के कई हिस्से में वे नागरिकता (संशोधन) कानून के खिलाफ एकजुट हैं क्योंकि उनका मानना है कि यह असम की संस्कृति और पहचान पर ‘‘हमला’’ है।

गुवाहाटी निवासी 48 वर्षीय उपेन्द्रजीत कलिता ने बताया कि जिस दिन संसद ने नागरिकता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी उस दिन वह ‘‘ठगा हुआ महसूस’’ कर रहे थे। उनका आरोप है कि विधेयक ‘‘असम समझौते के खिलाफ’’ है जिसे असम के मूल लोगों के हितों की रक्षा के लिए किया गया था।

एक विज्ञापन एजेंसी में काम करने वाले कलिता ने ऐतिहासिक छह वर्ष तक चले असम आंदोलन में हिस्सा लिया था जिसका नेतृत्व ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (आसू) ने किया था जिसके बाद 1985 में असम समझौता हुआ था। राज्य भर में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन का नेतृत्व भी आसू ही कर रहा है।

गुवाहाटी से जोरहाट और डिब्रूगढ़ से शिवसागर तक प्रदर्शनों के कारण राज्य में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। उनकी मांग है कि ‘‘सीएए खत्म किया जाना चाहिए’’ अन्यथा आंदोलन तेज किया जाएगा। सभी समुदाय के लोग आंदोलन में शामिल हुए हैं और गुवाहाटी में कर्फ्यू का उल्लंघन किया है जहां बृहस्पतिवार से ही कर्फ्यू जारी है। बोरझार में हवाई अड्डा क्षेत्र में टैक्सी चलाने वाले नकीउब हसन ने कहा कि वह प्रदर्शनों में हिस्सा लेते रहे हैं। 

टॅग्स :असमनागरिकता संशोधन बिल 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है