लाइव न्यूज़ :

नागरिकता कानून: असम बेहाल, एटीएम में कैश नहीं, 250 रुपये किलो में बिक रहा प्याज

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: December 15, 2019 10:36 IST

Guwahati: नागरिकता कानून को लेकर जारी विरोध से असम की गुवाहाटी में आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है, खाद्य पदार्थ की कीमतों में जबर्दस्त बढ़ोतरी

Open in App
ठळक मुद्देअसम में नागरिकता कानून को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन से आम जनजीवन प्रभावितखाद्य पदार्थों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई, एक किलो प्याज 250 रुपये किलो में बिक रहा

नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर जारी भारी विरोध प्रदर्शन से असम की राजधानी में आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और यहां खाद्य पदार्थों की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 

इस कानून के संसद से पास होने के बाद से ही असम समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए हैं और भारी विरोध प्रदर्शन जारी है। 

गुवाहाटी में प्याज की कीमत हुई 250 रुपये किलो

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट, इस कानून के विरोध ने गुवाहाटी में आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। खाद्य पदार्थों की ऊंची कीमतों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां एक किलो प्याज 250 रुपये में बिक रही है, जबकि आलू 60 रुपये प्रति किलो में मिल रहा है। 

असम के कई हिस्सों में शनिवार सुबह 9 बजे से कर्फ्यू में 7 घंटे की ढील देने के बाद बाजार खुले, लेकिन खाद्य पदार्थों की आसमान छूती कीमतों से लोगों की मुश्किलें कम कतई नहीं हुईं।

असम में एक किलो लीन चिकन 500 रुपये और रोहू मछली 420 रुपये प्रति किलो में बिक रही है। वहीं आमतौर पर 10 रुपये में बिकने वाली पालक 60 रुपये में बिक रही है। फूलगोभी 80 से 100 रुपये किलो और पत्तागोभी 60 से 80 रुपये प्रति किलो में बिक रही है। 

गुवाहाटी सब्जियों के लिए पूरी तरह से अपने बाहरी इलाकों पर निर्भर है। इसके बाद सब्जियों को पामोही स्थित होलसेल मार्केट से खुदरा विक्रेताओं को बेचा जाता है। यहां के होलसेल विक्रेताओं का कहना है कि उनके पास सब्जियों का बहुत सीमित स्टॉक था और जो था भी वह शनिवार सुबह बाजार खुलते ही बिक गया।  

कृषि उत्पादों को लाने वाले सैकड़ों ट्रक रविवार से श्रीरामपुर और बशीरहाट में अटके हैं। असम में पिछले हफ्ते भर से नागरिकता कानून को लेकर जारी विरोध प्रदर्शनों के वजह से कई इलाकों में कर्फ्यू लगा है। 

गुवाहाटी के एटीएम और पेट्रोल पंप भी हुए खाली!

वहीं लोगों को ऊंची कीमतों के अलावा एटीएम में नगदी की समस्या से भी जूझना पड़ा। शनिवार सुबह कर्फ्यू में ढील के बाद एटीएम के बाहर लंबी लाइने लग गई, लेकिन कैश कुछ ही देर में खत्म हो गया। राज्य में तनावपूर्ण स्थिति की वजह से पिछले तीन दिनों से एटीएम में कैश नहीं डाला जा सका है। वहीं इंटरनेट सेवाएं बंद होने की वजह से PoS मशीने भी काम नहीं कर रही हैं। शनिवार को एसबीआई एटीएम के जरिए लोगों को राहत प्रदान करने की कोशिश की गई है। बैंक ने कहा है कि वह रविवार को भी ये सुविधा उपलब्ध कराएगा। 

 गुवाहाटी में नगदी के अलावा ईंधन की भी कमी देखी गई। शनिवार को कुछ ही पेट्रोल पंप खुले थे और उनके आगे भी लंबी कतारें लगी देखी गईं। वहीं नगदी और इंटरनेट के अभाव से जूझते कई लोगों को खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा। 

टॅग्स :असमनागरिकता संशोधन बिल 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया