लाइव न्यूज़ :

कार्यक्रमों से स्वच्छ पर्यावरण का नागरिकों का अधिकार बाधित नहीं होना चाहिए : एनजीटी

By भाषा | Updated: February 5, 2021 16:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच फरवरी राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने कहा है कि कार्यक्रमों के आयोजनों से अन्य नागरिकों का शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ पर्यावरण का अधिकार बाधित नहीं होना चाहिए। साथ ही अधिकरण ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया कि विवाह भवन एवं बैंक्वेट हॉल में प्रदूषण नियंत्रण के दिशानिर्देशों का पालन कराया जाए।

एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल ने कहा कि अग्नि सुरक्षा, भवन सुरक्षा आदि के लिए लाइसेंसिंग प्रावधानों के अलावा नियामक निकायों को पर्यावरणीय मानक भी लागू करना चाहिए ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि वायु एवं जल प्रदूषण को रोका जा सके और पर्यावरण को क्षति नहीं पहुंचे।

पीठ ने कहा, ‘‘जो बड़ी इकाइयां सीवर लाइन से नहीं जुड़ी हुई हैं वहां उत्सर्जक शोधन संयंत्र लगाए जाने की जरूरत है। इसके अलावा वर्षा जल संचय प्रणाली, रसोई घर के संचालन में पर्याप्त सुरक्षा अपनाना, शोर के स्तर पर नियंत्रण और पार्किंग स्थल उपलब्ध कराए जाने जैसे नियमों का पालन कराना अनिवार्य है।’’

हरित अधिकरण ने स्पष्ट किया कि इस तरह के सुरक्षा मानकों के अभाव में मंजूरी नहीं दी जानी चाहिए और जो इकाइयां चल रही हैं उनके लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं होना चाहिए।

पीठ ने कहा, ‘‘कार्यक्रमों के आयोजन से दूसरे नागरिकों का शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ पर्यावरण का अधिकार बाधित नहीं होना चाहिए।’’

एनजीटी वेस्टइंड ग्रीन फार्म्स सोसायटी की तरफ से दायर याचिका पर सुनवाई कर रहा था जिसमें आरोप लगाया गया कि आईजीआई हवाई अड्डा के पास महिपालपुर और रजोकरी में बैक्वेट हॉल और विवाह भवन के कारण जाम लग रहा है और प्रदूषण फैल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित