लाइव न्यूज़ :

गुड़गांव में जुमे की नमाज के खिलाफ अभियान से मुकाबला करने के लिये सिटिजन फोरम ने प्लेटफॉर्म लांच किया

By भाषा | Updated: November 2, 2021 23:36 IST

Open in App

गुडगांव, दो नवंबर गुड़गांव नागरिक एकता मंच (जीएनईएम) ने ''नफरत और जुमे की नमाज के बारे में फर्जी खबरों का मुकाबला करने'' के लिए मंगलवार को एक जन जागरूकता अभियान शुरू किया। निकाय ने एक बयान में यह जानकारी दी।

अभियान ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से चलेगा। इसमें उन सभी लोगों के लिए एक मंच भी शामिल होगा, जो जुमे की नमाज के खिलाफ मौजूदा अभियान से असहमत हैं और ''जो सद्भाव तथा प्रगति के लिए एकजुट खड़े हैं।''

जीएनईएम ने कहा, ''खुले स्थानों पर शुक्रवार की नमाज होने से रोकने के लिए मौजूदा अभियान झूठे आरोपों पर आधारित है, जो सच्चाई से बहुत दूर हैं। एक पूरे समुदाय का अपमान किया जा रहा है, जो न केवल अनुचित है बल्कि हमारे देश की भावना के भी खिलाफ है।''

गौरतलब है कि यहां सेक्टर 12 इलाके में मुसलमानों द्वारा जुमे की नमाज अदा करने में कथित रूप से बाधा डालने के आरोप में 29 अक्टूबर को करीब 30 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 15 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 15 December 2025: आज इन राशि के जातकों को होगी आर्थिक तंगी, परिवार में बढ़ेगा क्लेश

पूजा पाठSaptahik Rashifal: आपके भाग्य में सफलता या निराशा, जानें अपना इस सप्ताह का भविष्यफल

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतSardar Vallabhbhai Patel: राष्ट्र की एकता के शिल्पकार थे सरदार पटेल

भारत अधिक खबरें

भारतरिटायरमेंट के बाद भी चाहते हैं रेगुलर इनकम, बेहतरीन है ये स्कीम ,होगी लाखों की बचत

भारतPost Office RD Scheme से 10 साल में बन जाएंगे लखपति! जानें निवेश का आसान तरीका

भारतकार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त नितिन नबीन?, पीएम मोदी, राजनाथ सिंह और अमित शाह ने क्या किया पोस्ट

भारतमैं पीएम मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह का आभारी हूं?, नितिन नबीन बोले- कार्यकर्ताओं को समर्पित

भारतWho is Nitin Nabin? कौन हैं नितिन नबीन, जिन्हें बनाया गया है भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष?