लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर और जम्मू हवाई अड्डे की सुरक्षा की जिम्मेदारी अब स्थानीय पुलिस नहीं, सीआईएसएफ संभालेगा

By भाषा | Updated: January 19, 2020 06:18 IST

प्रवक्ता ने कहा कि इसके अनुरूप दोनों हवाई अड्डों पर सीआईएसएफ जवानों की तैनाती करने की व्यवस्था की जा रही है।

Open in App

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शनिवार को बताया कि इस महीने के आखिर तक जम्मू और श्रीनगर हवाई अड्डों की सुरक्षा जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस के बजाय केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) संभालेगा। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि हालांकि, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) मौजूदा व्यवस्था के तहत इन दोनों स्थानों की सुरक्षा जारी रखेगा।

उन्होंने बताया, ‘‘ केंद्रीय नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस)के निरीक्षण पर कार्रवाई करते हुए एवं केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर को भी देश के अन्य हिस्सों के स्तर पर लाने के लिए 31 जनवरी तक जम्मू और श्रीनगर हवाई अड्डे की सुरक्षा संबंधी जिम्मेदारी सीआईएसएफ को देने की प्रक्रिया शुरू की गई है जो अबतक तक स्थानीय पुलिस के जिम्मे थी। हालांकि, सीआरपीएफ मौजूदा स्थिति के अनुरूप सुरक्षा मुहैया कराना जारी रखेगा।’’

प्रवक्ता ने कहा कि इसके अनुरूप दोनों हवाई अड्डों पर सीआईएसएफ जवानों की तैनाती करने की व्यवस्था की जा रही है । उन्होंने कहा, ‘‘ विमानन सुरक्षा में सीआईएसएफ की विशेषज्ञता के मद्देनजर यात्री यातायात संभालने वाले सभी हवाई अड्डों की सुरक्षा जिम्मेदारी बल निभाता है।’’

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह