लाइव न्यूज़ :

सीआईएसएफ दिव्यांग हवाई यात्रियों के लिए सुरक्षा को सरल बनाने पर सम्मेलन करेगा

By भाषा | Updated: November 10, 2021 22:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर हवाई अड्डों की सुरक्षा करने वाले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) दिव्यांग हवाई यात्रियों को बेहतर और अबाधित सुरक्षा सेवाएं देने पर बृहस्पतिवार को एक राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करेगा। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इस अखिल भारतीय सम्मेलन की अध्यक्षता सीआईएसएफ के महानिदेशक एम ए गणपति करेंगे और करीब 150 दिव्यांग अधिकार एनजीओ के प्रतिनिधि, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के हवाई अड्डा सुरक्षा निकाय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय और सीआईएसएफ के तहत आने वाले सभी 64 हवाईअड्डों के सुरक्षा प्रमुख इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

सीआईएसएफ के उप महानिरीक्षक (ऑपरेशंस) अनिल पांडेय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘एक दिवसीय इस सम्मेलन का उद्देश्य हमारे सुरक्षा वाले हवाई अड्डों पर दिव्यांग यात्रियों के संदर्भ में उठाए गए सुरक्षा प्रोटोकॉल को और सरल बनाना है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल हवाई यात्रा को सुचारू और प्रत्येक यात्रियों के लिए खुशहाल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग