लाइव न्यूज़ :

सीआईएसएफ ने संभाली भारत बायोटेक के हैदराबाद परिसर की सुरक्षा व्यवस्था

By भाषा | Updated: June 14, 2021 21:34 IST

Open in App

हैदराबाद/ नयी दिल्ली, 14 जून देश की प्रमुख टीका निर्माता कंपनी भारत बायोटेक के हैदराबाद परिसर की सुरक्षा की जिम्मेदारी सोमवार को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने संभाल ली। बल किसी भी आतंकवादी खतरे या गड़बड़ी को नाकाम करने में इसकी सुरक्षा में तैनात रहेगा।

सीआईएसएफ के एक प्रवक्ता ने दिल्ली में कहा कि तेलंगाना की राजधानी शहर के शमीरपेट इलाके में जीनोम घाटी में आयोजित एक समारोह में अर्धसैनिक बल के एक इंस्पेक्टर-रैंक के अधिकारी की अध्यक्षता में 64 कर्मियों की एक टुकड़ी को शामिल किया गया।

भारत बायोटेक कई टीकों का निर्माण करता है, जिसमें कोवैक्सीन शामिल है, जो देश के तीन टीकों में से एक है। इसके अलावा कोविशील्ड और स्पूतनिक वी को देश में आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी गई हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि भारत बायोटेक के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) डॉ कृष्ण एला, संयुक्त प्रबंध निदेशक (एमडी) डॉ सुचित्रा एला, दक्षिणी क्षेत्र के सीआईएसएफ महानिरीक्षक अंजना सिन्हा और उप आईजी (दक्षिण क्षेत्र- दो) श्यामला दीनावाही समारोह में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि, ‘‘जैव प्रौद्योगिकी कंपनी, बीबीआईएल को बढ़ते खतरे की आशंका के मद्देनजर सीआईएसएफ भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड (बीबीआईएल) को चौबीसों घंटे सशस्त्र सुरक्षा प्रदान करेगा।’’

सीआईएसएफ द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि भारत बायोटेक एक भारतीय जैव-प्रौद्योगिकी कंपनी है जो दवा की खोज, दवा निर्माण और टीकों, जैव-चिकित्सीय, फार्मास्यूटिकल्स और स्वास्थ्य संबंधी उत्पादों के निर्माण में लगी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?