लाइव न्यूज़ :

सीआईएसएफ उपनिरीक्षक, पत्नी कमरे में मृत मिले

By भाषा | Updated: July 5, 2021 15:24 IST

Open in App

नोएडा, पांच जुलाई थाना जारचा क्षेत्र स्थित एनटीसी प्लांट की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के उपनिरीक्षक एवं उनकी पत्नी के शव सोमवार दोपहर में उनके कमरे में मिले। यह जानकारी पुलिस ने दी।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक ने पहले अपनी पत्नी का मुंह तकिया से दबाकर उसकी हत्या की और बाद में खुद पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर में पुलिस को सूचना मिली कि एनटीपीसी परिसर में रहने वाले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के उपनिरीक्षक सुजीत कुमार (27) और उनकी पत्नी वर्षा (21) के शव उनके कमरे में पड़े हैं।

उन्होंने बताया कि मौके पर विधि विज्ञान तथा डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है। डीसीपी ने बताया कि मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें सुजीत ने लिखा है कि उसने पहले अपनी पत्नी की तकिए से मुंह दबाकर हत्या की और बाद में वह आत्महत्या कर रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों का प्रेम विवाह हुआ था। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन