लाइव न्यूज़ :

सीआईएसएफ ने लौटाया आगरा में ताज देखने आई महिला का रुपयों से भरा बैग

By भाषा | Updated: September 20, 2021 23:07 IST

Open in App

आगरा, 20 सितंबर आगरा में सोमवार को ताजमहल देखने आई दिल्ली की एक महिला पर्यटक का बैग स्मारक में रह गया जिसमें 62 हजार रुपये थे। बाद में बैग गुम होने की शिकायत दर्ज कराने पहुंची पर्यटक को उसका बैग केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने सुरक्षित सौंप दिया।

सूत्रों ने बताया कि उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी निवासी कुप्पई सोमवार को ताजमहल देखने आई थीं। स्मारक में भ्रमण के दौरान उनका बैग खो गया। ताजमहल की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ को सुरक्षा जांच के दौरान बैग मिला जिसमें 62 हजार रुपये, एक मोबाइल फोन व आधार कार्ड रखा था।

उन्होंने बताया कि महिला सीआईएसएफ कण्ट्रोल रूम में बैग गुम होने की सूचना देने पहुंची। सीआईएसएफ ने जांच पड़ताल के बाद बैग और उसमें रखी धनराशि को महिला पर्यटक को सौंप दिया। इस संबंध में सीआईएसएफ कमाण्डेंट राहुल यादव ने बताया कि स्मारक में लावारिस मिले बैग, पर्स व अन्य सामान को जमा कर लिया जाता है। पर्यटक जब अपना सामान गुम होने की शिकायत करने आता है तो उसका सामान उसे लौटा दिया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर