सीआईएसएफ ने 3,700 से अधिक कर्मियों को दी पदोन्नति

By भाषा | Updated: December 23, 2020 00:05 IST2020-12-23T00:05:51+5:302020-12-23T00:05:51+5:30

CISF promotes more than 3,700 personnel | सीआईएसएफ ने 3,700 से अधिक कर्मियों को दी पदोन्नति

सीआईएसएफ ने 3,700 से अधिक कर्मियों को दी पदोन्नति

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने मंगलवार को देश में अपने अनेक केंद्रों पर आयोजित समारोह में 3,700 से ज्यादा कर्मियों को पदोन्नति दी।

अधिकारियों ने बताया कि सबसे ज्यादा प्रवेश स्तर रैंक के 1,989 कांस्टेबल को पदोन्नति देते हुए उन्हें हेड कांस्टेबल बनाया गया। वहीं 1,751 हेड कांस्टेबल को सहायक उप-निरीक्षक बनाया गया जबकि सात सहायक उप निरीक्षकों की पदोन्नति उप निरीक्षक के तौर पर की गई।

सीआईएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि देश के भीतर गैर राजपत्रित रैंक के कुल 3,711 कर्मियों को पदोन्नत किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: CISF promotes more than 3,700 personnel

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे