लाइव न्यूज़ :

सीआईएसएफ, अन्य एजेंसियों ने बम का पता लगाने का अभ्यास किया

By भाषा | Updated: April 5, 2021 15:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल (सीआईएसएफ) और अन्य एजेंसियों ने सोमवार को यहां राष्ट्रीय मीडिया केंद्र के पास बम का पता लगाने का अभ्यास किया।

इस दौरान बम के रूप में खिलौने के आकार की एक वस्तु रखी गई और बम संबंधी दहशत के बीच सुरक्षाकर्मियों की प्रतिक्रिया को परखा गया।

सीआईएसएफ के मुख्य प्रवक्ता उपमहानिरीक्षक अनिल पांडेय ने कहा, ‘‘इस तरह के खतरों के प्रति हमारी टीमों की प्रतिक्रिया को परखने के लिए यह एक डमी पड़ताल थी जिसे सरकारी भवन सुरक्षा (जीबीएस) इकाई ने अंजाम दिया।’’

दिल्ली पुलिस के अनुसार, सीआईएसएफ की एक टीम ने आज सुबह लगभग 10 बजे एक संदिग्ध वस्तु दिखने के बाद राष्ट्रीय मीडिया केंद्र के बाहर क्षेत्र की पड़ताल की।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्होंने (अभ्यास में शामिल टीम) पॉलीथिन में लिपटी खिलौने के आकार की एक वस्तु देखी। तत्काल, स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। सीआईएसफ के बम निरोधक दस्ते की टीम ने इस वस्तु की गहन पड़ताल की और किसी विस्फोटक सामग्री की मौजूदगी से इनकार किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सीआईएसएफ के बम निरोधक दस्ते और नयी दिल्ली जिला पुलिस ने पास में किसी अन्य संदिग्ध वस्तु की मौजूदगी का पता लगाने के लिए क्षेत्र की गहन पड़ताल की। कोई ऐसी चीज नहीं मिली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव