लाइव न्यूज़ :

सीआईएसएफ जवान के सुरक्षा बॉक्स में रखे हीटर में आग लगी, कर्मी की मौत

By भाषा | Updated: November 3, 2020 14:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 43 वर्षीय जवान की जलने के कारण मौत हो गई । उनके सुरक्षा बॉक्स में रखे हीटर में आग लग गई थी जिस वजह से वह झुलस गए थे।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि घटना सोमवार रात की है। छत्तीसगढ़ के रहने वाले हेड कांस्टेबल आलोक कुमार इंदिरा गांधी स्मारक संग्रहालय पर ड्यूटी पर तैनात थे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "हमें तुगलक रोड थाने में रात करीब 10 बजे एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि इंदिरा गांधी स्मृति पर तैनात सीआईएसएफ जवान जल गया है और पीसीआर वैन उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले जा रही है और उनकी हालत नाजुक है।"

उन्होंने बताया कि घटनास्थल का मुआयना करने पर पुष्टि हुई कि उनके सुरक्षा बॉक्स में रखे हीटर में तब आग लग गई जब वह खाना गर्म कर रहे थे, जिससे वह झुलस गए।

अधिकारी ने बताया कि कुमार 60 प्रतिशत तक जल गए थे। उन्होंने इलाज के दौरान मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मौके और अस्पताल को दौरा किया है।

मामले की जांच चल रही है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए