लाइव न्यूज़ :

सीआईएसएफ जवानों ने चलाई गोली, युवक घायल

By भाषा | Updated: February 20, 2021 23:33 IST

Open in App

कोरबा, 20 फरवरी छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने गस्त के दौरान वाहन के नहीं रूकने पर गोली चला दी। इस घटना में एक युवक घायल हो गया है।

कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जिले के दीपका थाना क्षेत्र के अंतर्गत गेवरा में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की खदानों की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने एक वाहन पर गोली चला दी। इस घटना में वाहन में सवार सालिक राम गोंड़ (32 वर्ष) घायल हो गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार देर रात सीआईएसएफ का दल गस्त पर निकला था। इस दौरान बगैर नंबर प्लेट लगा एक वाहन वहां गुजरा तब दल ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन वाहन नहीं रूका और उसकी गति और तेज हो गई।

उन्होंने बताया कि सीआईएसएफ के जवानों ने वाहन को रोकने के लिए छह राउंड गोली चला दी। लेकिन इसके बावजूद वाहन सवार वाहन लेकर फरार हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाद में पुलिस को जानकारी मिली कि इस घटना में घायल पाली थाना क्षेत्र निवासी सालिक राम गोली लगने से घायल है तथा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू