लाइव न्यूज़ :

सीआईएसएफ जवान अपने क्वार्टर में फांसी पर लटका पाया गया

By भाषा | Updated: September 9, 2021 10:56 IST

Open in App

बोकारो (झारखंड), नौ सितंबर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का 46 वर्षीय एक जवान बोकारो जिले में अपने आवासीय क्वार्टर में फांसी के फंदे पर लटका मिला।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि जवान की पहचान रणवीर कुमार सिंह के रूप में की गयी है और वह दुग्दा कोल वाशरी संयंत्र में तैनात था जो भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) की सहायक कंपनी है।

परिवार के सदस्यों ने बुधवार को सिंह को उसके क्वार्टर पर पानी आपूर्ति करने वाले एक पाइप पर, फंदे से लटका पाया। वे उसे चंद्रपुरा में डीवीसी अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिंह की मां की एक महीने पहले मौत हुई थी।

पुलिस ने बताया कि शव को चास के उप-मंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की वजह का अभी पता नहीं चला है।

रणवीर बिहार के वैशाली जिले में जांदहा पुलिस थाने के तहत आने वाले रामपुर गांव का रहने वाला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू