लाइव न्यूज़ :

सीआईएसएफ के प्रमुख सुबोध कुमार जायसवाल को सीबीआई निदेशक नियुक्त किया गया

By भाषा | Updated: May 25, 2021 23:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मई सीआईएसएफ के प्रमुख सुबोध कुमार जायसवाल को मंगलवार को दो साल के लिये सीबीआई प्रमुख नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह जानकारी दी गई है।

महाराष्ट्र कैडर के 1985 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी जायसवाल फिलहाल केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के महानिदेशक हैं। वह महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक भी रह चुके हैं।

सीबीआई निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला का दो साल का कार्यकाल तीन फरवरी को पूरा हो गया था, तब से एजेंसी बिना नियमित प्रमुख के काम कर रही थी।

सीबीआई के अतिरिक्त निदेशक प्रवीण सिन्हा को शुक्ला का कार्यकाल पूरा होने के बाद एजेंसी का कार्यवाहक प्रमुख नियुक्त किया गया था। सिन्हा 1988 बैच के गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं।

मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि जायसवाल को दो साल के लिये केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का निदेशक नियुक्त किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत तीन सदस्यीय चयन समिति ने सोमवार को उनके नाम पर मुहर लगाई थी। भारत के प्रधान न्यायाधीश एन वी रमन तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी इस समिति के सदस्य हैं।

बैठक के दौरान चौधरी ने इस प्रतिष्ठित पद के लिये अधिकारियों के चयन की प्रक्रिया पर आपत्ति जतायी थी।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा था, ‘‘जिस तरीके से चयन की प्रक्रिया अपनाई गई वह समिति के अधिदेश से मेल नहीं खाती है। मुझे 11 (मई) को 109 नाम दिए गए और आज एक बजे तक उनमें से 10 नाम चयनित किए गए तथा चार बजे तक छह नाम तय किए गए। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग का यह लापरवाहीपूर्ण रवैया बहुत ही आपत्तिजनक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह