लाइव न्यूज़ :

सीआईएसएफ प्रमुख ने दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की समीक्षा की

By भाषा | Updated: December 7, 2020 20:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर सीआईएसएफ के प्रमुख कुमार राजेश चंद्रा ने सोमवार को दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सुरक्षा उपायों का जायजा लिया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

उन्होंने कहा कि चंद्रा ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम स्टेशन से राजीव चौक तक सीआईएसएफ और दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ यात्रा की।

बल के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष का दौरा किया और इसका कामकाज देखा। उन्होंने सीआईएसएफ के कर्मियों से बातचीत भी की और उन्हें कोविड-19 सुरक्षा मानकों को देखते हुए सुरक्षा के उच्चस्तरीय प्रबंध बनाए रखने की सलाह दी।’’

डीजी ने बाद में डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह से बाराखम्बा रोड स्थित मेट्रो भवन में मुलाकात की।

सीआईएसएफ महानिदेशक रहे राजेश रंजन के 30 नवंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद चंद्रा बल के कार्यवाहक महानिदेशक बने थे।

चंद्रा सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के प्रमुख हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह