लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हवाईअड्डे पर सीआईएसएफ ने कारतूस के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 5, 2021 16:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जनवरी दिल्ली हवाईअड्डे पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के कर्मी ने रियाद से आए एक व्यक्ति के थैले में कारतूस मिलने के बाद उसे आगे यात्रा करने से रोक दिया और जांच के लिए दिल्ली पुलिस को सौंप दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि व्यक्ति की पहचान अनीस के रूप में हुई है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर व्यक्ति गुजरात के सूरत जाने के लिए सुरक्षा जांच से गुजर रहा था। इसी दौरान उसके पास से 7.65 एमएम कैलिबर का कारतूस मिलने के बाद सुरक्षा बल ने उसे रोक लिया।

अधिकारियों ने बताया कि व्यक्ति गोएयर के विमान से सोमवार रात में यहां पहुंचा था और उसे मंगलवार को सूरत जाने के लिए सुबह छह बजकर 30 मिनट पर इंडिगो के विमान में सवार होना था।

उन्होंने बताया कि व्यक्ति के पास कारतूस रखने के संबंध में दस्तावेज मौजूद नहीं थे। आगे की जांच के लिए व्यक्ति को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO