लाइव न्यूज़ :

हवाई अड्डे पर कृत्रिम अंग हटाने के लिए कहने पर सीआईएसएफ ने सुधा चंद्रन से मांगी माफी

By भाषा | Updated: October 22, 2021 18:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने शुक्रवार को प्रसिद्ध नृत्यांगना और अभिनेत्री सुधा चंद्रन से उस समय माफी मांगी जब उन्होंने कहा कि हाल ही में एक हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान उन्हें उनका कृत्रिम अंग हटाने के लिए कहा गया था जिसके बाद वह निराश हो गयी थी और अपमानित महसूस कर रही थीं।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने ट्वीट कर कहा, ‘‘सुधा चंद्रन को जो असुविधा हुयी उसके लिये हमें बेहद खेद है । प्रोटोकॉल के अनुसार, विशेष परिस्थितियों में ही सुरक्षा जांच के लिये कृत्रिम अंगों को हटाना होता है । हम इस बात की जांच करेंगे कि संबंधित महिलाकर्मी ने सुधा चंद्रन से उसे निकालने के लिये क्यों कहा ।’’

बल ने कहा, ‘‘हम सुश्री सुधा चंद्रन को विश्वास दिलाते हैं कि हमारे सभी कर्मियों को प्रोटोकॉल के प्रति जागरूक किया जायेगा ताकि भविष्य में किसी यात्री को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो ।’’

सीआईएसएफ देश भर के 64 हवाई अड्डों पर आतंकवाद विरोधी कवर और यात्रियों तथा उनके सामान की तलाशी का काम सौंपा गया है।

सुधा चंद्रन (56) ने इससे पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो बयान जारी कर कहा कि था कि केंद्रीय बल की एक महिलाकर्मी ने उन्हें कृत्रिम अंग निकालने के लिये कहा था, जो उनके लिये बेहद निराशजनक और अपमानजनक था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी