लाइव न्यूज़ :

सीआईएससीई ने जनवरी से आंशिक तौर पर स्कूलों को खोलने के लिए मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा

By भाषा | Updated: December 3, 2020 16:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली,तीन दिसंबर ‘काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सार्टिफिकेट एक्जामिनेशन्स’ के मुख्य कार्यकारी और सचिव ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिख कर बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए जनवरी से स्कूलों को आंशिक तौर पर कक्षा 10और 12वीं के छात्रों के लिए खोलने को कहा है।

परिषद ने मुख्य चुनाव आयुक्त को भी पत्र लिख कर ऐसे राज्यों के चुनाव कार्यक्रम को साझा करने को कहा है जहां अप्रैल और मई में चुनाव होने हैं,ताकि बोर्ड परीक्षाओं की तारीखें उसी के अनुसार निर्धारित की जा सकें।

सीआईएससीई के मुख्य कार्यकारी गैरी अराथून ने कहा,‘‘कोविड-19महामारी के कारण सभी स्कूल मार्च 2020 से अब तक बंद हैं। ऑनलाइन शिक्षण के स्तर, आकलन और स्लेबस पूरा होने के संबंध में सीआईएससीई के सर्वेक्षण से पता चला है कि बंद होने के वाबजूद हमारे अधिकतर स्कूलों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन अथवा दोनों ही तरीकों से शिक्षण का कार्य जारी रखा।’’

उन्होंने कहा,‘‘ सीआईएससीई ने सभी राज्य सरकारों के मुख्यमंत्रियों और केन्द्र शासित क्षेत्रों से जनवरी 2021 से स्कूलों को आंशिक तौर पर खोले जाने की अनुमति देने को कहा है, खास तौर पर कक्षा10और 12वीं के लिए ।’’

अराथून ने कहा ,‘‘ छात्रों के स्कूल आने से, वक्त का इस्तेमाल प्रायोगिक कार्यों , प्रोजेक्ट वर्क, एसयूपीडब्ल्यू कार्य और विषयों से संबंधित उनकी शंकाओं को दूर करने में किया जाएगा। इससे छात्रों को बेहद लाभ मिलेगा और उन्हें शिक्षकों से प्रत्यक्ष तौर पर बातचीत का मौका मिलेगा।’’

उन्होंने कहा,‘‘ सीआईएससीई ने मुख्य चुनाव आयुक्त को भी पत्र लिख कर ऐसे राज्यों में चुनाव कार्यक्रम साझा करने को कहा है जहां अप्रैल और मई में चुनाव होने हैं,ताकि बोर्ड परीक्षाओं की तारीखें उसी के अनुसार निर्धारित की जा सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल