लाइव न्यूज़ :

अंचल निरीक्षक सह राजस्व कर्मचारी एक लाख रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 28, 2021 19:00 IST

Open in App

पटना, 28 सितंबर बिहार राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की एक टीम ने भागलपुर जिले के शाहकुंड अंचल के अंचल निरीक्षक सह राजस्व कर्मचारी अभिनंदन प्रसाद सिंह को मंगलवार को एक लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पटना स्थित ब्यूरो कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभिनंदन को परिवादी और शाहकुंड अंचल अंतर्गत खैरा गांव निवासी मोहम्मद इकबाल की शिकायत पर मंगलवार को एक लाख रुपए रिश्वत के तौर पर लेते हुए गिरफ्तार किया ।

इकबाल ने शिकायत की थी कि आरोपी द्वारा एक भूखंड का दाखिल खारिज करने के एवज में रिश्वत के तौर पर उक्त राशि की मांग की जा रही है ।

परिवादी की शिकायत पर मामले की जांच के दौरान आरोप सही पाए जाने पर पुलिस उपाधीक्षक अरूण पासवान के नेतृत्व में ब्यूरो की एक टीम ने अभिनंदन को उनके आवास पर गिरफ्तार किया ।

आरोपी से पूछताछ के बाद उन्हें भागलपुर स्थित निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे