लाइव न्यूज़ :

फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ के सिनेमैटोग्राफर ईश्वर बिदरी का निधन

By भाषा | Updated: December 27, 2020 21:50 IST

Open in App

मुंबई, 27 दिसम्बर जानेमाने सिनेमैटोग्राफर ईश्वर बिदरी का रविवार सुबह स्वास्थ्य संबंधी कई दिक्कतों के चलते निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। बिदरी को 1990 के दशक की ‘‘अंदाज अपना अपना’’ और ‘‘बार्डर’’ जैसी फिल्मों में उनके कार्य के लिए जाना जाता है।

बिदरी के पुत्र संजीव बिदरी ने कहा कि जानेमाने फोटाग्राफी निदेशक का निधन कर्नाटक के एक अस्पताल में हुआ।

संजीव बिदरी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘उन्हें 20 दिसंबर को कर्नाटक के बेलगाम में एक शादी समारोह के दौरान दिल का दौरा पड़ा था। हम तुरंत उन्हें केएलईएस अस्पताल ले गए।’’

संजीव बिदरी ने कहा, ‘‘उन्हें अस्पताल में फिर से दिल का दौरा पड़ा और अधिक आयु के चलते उन्हें कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा। आज सुबह 9.50 बजे उनका निधन हो गया।’’

कर्नाटक के बनहट्टी नगर में जन्मे, ईश्वर बिदरी को फिल्म निर्माता जे पी दत्ता के साथ लंबे समय के उनके सहयोग के लिए जाना जाता है, जिसके लिए उन्होंने 1980 के दशक के अंत में ‘‘यतीम’’, ‘‘बंटवारा’’ और 1998 में युद्ध पर बनी फिल्म ‘‘बॉर्डर’’ जैसी फिल्मों की शूटिंग की।

इस खबर से भावुक दत्त ने सिनेमैटोग्राफर को अपनी टीम की ‘‘महान संपत्ति’’ के रूप में याद किया, जो परिवार के एक सदस्य बन गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब