लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्सों को शत प्रतिशत क्षमता के साथ खुलने की अनुमति

By भाषा | Updated: November 10, 2021 00:03 IST

Open in App

रायपुर, नौ नवंबर छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी होने के बाद राज्य सरकार ने रायपुर और कुछ अन्य जिलों में सिनेमा हॉल तथा मल्टीप्लेक्स को शतप्रतिशत क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति दे दी है।

राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि रायपुर जिलाधिकारी ने सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स में फिल्मों के प्रदर्शन के संबंध में एक आदेश जारी किया है।

राज्य सरकार ने महामारी की दूसरी लहर के दौरान बंद सिनेमा घरों और मल्टीप्लेक्स को इस वर्ष जून माह में 50 फीसदी दर्शकों के साथ फिर खोलने की अनुमति दी थी।

अधिकारियों ने बताया कि नए आादेश के अनुसार सिनेमाघर या मल्टीप्लेक्स में आने वाले व्यक्तियों तथा स्टाफ को कोविड टीकाकरण का प्रमाण-पत्र रखना अनिवार्य होगा। वातानुकूलित हॉल में तापमान 24-30 डिग्री सेल्सियस तक रखा जाना होगा। यदि वातानुकूलन उपलब्ध न हो तो ताजी हवा का प्रवाह सुनिश्चित किया जाना चाहिए तथा क्रॉस वेंटीलेशन की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। आदेश में कहा गया है कि प्रवेश और निकास के स्थान तथा कॉमन एरिया में स्पर्श रहित डिस्पेंसर के साथ सैनेटाइजर रखना अनिवार्य होगा। सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स में पान-गुटखा खाना और थूकना प्रतिबंधित रहेगा। यहां स्पर्श की जाने वाली सतहों जैसे दरवाजे का हैंडल, माइक, कुर्सी, टेबल, रेलिंग, बैरिकेडिंग आदि को समय-समय पर साफ करना होगा।

आदेश में कहा गया है कि सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स में कोरोना वायरस के लक्षण रहित व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी तथा संक्रमण के प्रारंभिक लक्षण जैसे कि सर्दी, खांसी, बुखार आदि पाए जाते हैं तब उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आदेश के अनुसार निरुद्ध क्षेत्रों और बफर जोन में सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स बंद रहेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य के दुर्ग, बिलासपुर और कुछ अन्य जिलों में भी इसी तरह के आदेश जारी किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग