लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रवाद को दिखाने में सिनेमा की महत्वपूर्ण भूमिका: अक्षय कुमार

By भाषा | Updated: August 9, 2021 15:48 IST

Open in App

(कोमल पंचमाटिया)

मुंबई, नौ अगस्त बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार का मानना है कि देश के भुला दिए गए नायकों को उनकी सेवा के लिए उचित सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी आगामी फिल्म “बेल बॉटम” में ऐसे ही एक नायक की कहानी है।

इस फिल्म की कहानी 1980 के दशक के सत्य घटनाक्रम पर आधारित है जिसमें 53 वर्षीय अभिनेता ने एक खुफिया जासूस का किरदार निभाया है जो अपहृत कर लिए गए भारतीय विमान से 210 बंधकों को छुड़ाने के अभियान का नेतृत्व करता है।

यह पूछे जाने पर कि क्या भुला दिए गए नायकों को फिल्मों के माध्यम से राष्ट्रवाद का नया चेहरा बनाया जा रहा है, कुमार ने कहा, “राष्ट्रवाद को प्रदर्शित करने में सिनेमा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।” राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कुमार ने पीटीआई-भाषा को दिए गए एक साक्षात्कार में कहा, “यह जरूरी है कि हम ऐसे लोगों के बारे में सभी को बताएं जिन्होंने देश के लिए इतना कुछ किया है और खतरे उठाए हैं। मुझे खुशी है कि मुझे ‘बेल बॉटम’ में अभिनय करने का मौका मिला जो कि भुला दिए गए एक नायक पर आधारित है।”

इससे पहले कुमार ने एक्शन और देशभक्ति से भरी कई फिल्मों में काम किया है। इनमें “हॉलिडे”, “बेबी”, “एयरलिफ्ट”, “केसरी” और “मिशन मंगल” शामिल हैं। उन्होंने कहा, “इस फिल्म के जरिये मैं दर्शकों का परिचय एक एजेंट की जिंदगी से कराना चाहता हूं जो भुला दिए गए नायक हैं। मैं चाहता हूं कि दर्शक यह समझें कि वे कैसे नि:स्वार्थ भाव से देश के लिए काम करते हैं और बदले में कुछ नहीं चाहते। और कैसे उनके बारे में कोई नहीं जानता। उनकी जिंदगी के बारे में लोगों को जानना चाहिए।”

राष्ट्रवाद के बारे में पूछे जाने पर अभिनेता ने कहा, “मैं राष्ट्रवाद के बारे में जो सोचता हूं वह पर्दे पर फिल्मों के जरिये दिखाता हूं और राष्ट्रवाद के बारे में मैं यही कहना चाहता हूं।” उन्होंने कहा कि इन नायकों के योगदान को भुला दिया जाता है इसलिए इन्हें फिल्मों के जरिये दिखाया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे