लाइव न्यूज़ :

सिनेमा ने मेरे जीवन को आगे बढ़ाया है: अजय देवगन ने फिल्म जगत में 30 वर्ष पूरे करने पर कहा

By भाषा | Updated: November 22, 2021 17:51 IST

Open in App

(कोमल पंचमटिया)

मुंबई, 22 नवंबर सुपरस्टार अजय देवगन ने हिंदी सिनेमा जगत में सोमवार को 30 साल पूरे करने के मौके पर कहा कि सिनेमा की दुनिया में लंबे समय तक टिके रहने में फिल्मों के प्रति उनके लगाव और आगे बढ़ने की जिद ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

अभिनेता (52) ने हिंदी फिल्म जगत में ‘फूल और कांटे’ से करियर की शुरुआत की थी। यह फिल्म 22 नवंबर, 1991 को रिलीज हुई थी। कुकू कोहली निर्देशित रोमांटिक-एक्शन फिल्म कमाई के लिहाज से भी अच्छी रही और फिल्म के एक दृश्य को आज भी दर्शक देवगन के महत्वपूर्ण एक्शन दृश्यों में से एक के रूप में याद करते हैं। इस एक्शन दृश्य (स्टंट) की डिजाइन अभिनेता के दिवंगत पिता और दिग्गज एक्शन कोरियोग्राफर वीरू देवगन ने तैयार की थी। अभिनेता इस दृश्य में दो चलती मोटरासइकिल पर पैर से 180 डिग्री का कोण बनाते हुए दिखे थे।

देवगन ने कहा कि वह अभी आगे 30-40 साल तक सिनेमा की दुनिया में बने रहने का इरादा रखते हैं। अभिनेता ने कहा कि तीन दशक तक बने रहने के लिए कठिन मेहनत, अच्छा भाग्य, आशीर्वाद और सबसे ज्यादा तप और जिद की जरूरत होती है।

अभिनेता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘ ऐसा प्राय: कहा जाता है कि जो सबसे ताकतवर होगा वहीं जीवित रहेगा। हां, आपको 30 साल तक बने रहने के लिए मानसिक और शारीरिक तौर पर मजबूत होना पड़ता है और छुट्टी की मांग नहीं करनी होती है।’’

अभिनेता ‘जिगर’, ‘विजयपथ’, ‘ दिलजले’, ‘प्यार तो होना ही था’, ‘जख्म’, ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘ ओमकारा’, ‘गोलमाल’, ‘ सिंघम’ सीरिज, ‘रेड’, ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ समेत कई अन्य फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

बॉलीवुड में अपने लंबे करियर में देवगन ने कई उतार-चढ़ाव देखे लेकिन उन्होंने अपनी छवि एक बहुमुखी कलाकार के रूप में बनाई है। वह एक्शन, रोमांस से कॉमेडी तक की दुनिया में हाथ आजमा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सिनमा का हर फलक आनंदपूर्ण है और उसकी यादों से प्रेम किया जा सकता है। भावना से लेकर तकनीक तक सिनेमा ने खुद को आगे बढ़ाया है और इसके प्रति मेरी भूख मिटने वाली नहीं है।

उनसे जब करियर के अहम किरदार को चुनने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा कि अपनी 100 फिल्मों से यह चुन पाना काफी मुश्किल है लेकिन उन्हें ‘फूल और कांटे’ और ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ पर गर्व है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो