लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में सिनेमा हॉल, थिएटर 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे, दिशा-निर्देश जारी

By भाषा | Updated: October 12, 2021 21:04 IST

Open in App

मुंबई, 12 अक्टूबर महाराष्ट्र सरकार ने 22 अक्टूबर से फिर से खुलने के लिए तैयार सिनेमा हॉल, सभागार और नाटक आयोजित करने वाले थिएटर के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है जिसमें उन्हें आधी क्षमता के साथ संचालन की अनुमति होगी।

सोमवार को जारी दिशा-निर्देश में कहा गया है कि सामाजिक दूरी और कोविड-19 की रोकथाम संबंधी अन्य नियमों का पालन करना होगा। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पिछले महीने घोषणा की थी कि राज्य में सिनेमा हॉल और थिएटर 22 अक्टूबर से फिर से खुल सकते हैं। इस संबंध में सोमवार को तीन अलग-अलग आदेश जारी किए गए।

सिनेमा हॉल के लिए एसओपी में कहा गया है कि सिनेमा हॉल, थिएटर और मल्टीप्लेक्स में कुल क्षमता के 50 प्रतिशत से अधिक दर्शकों की अनुमति नहीं होगी और सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित करना होगा।

निषिद्ध क्षेत्रों में स्थित सिनेमा हॉल बंद रहेंगे। दर्शकों को हमेशा मास्क पहनना होगा और हॉल के अंदर, शौचालय और अन्य स्थानों पर सैनेटाइजर की व्यवस्था होगी। एसओपी के मुताबिक, ‘‘दर्शकों को टीका लगवाना चाहिए और आरोग्य सेतु ऐप पर उनके स्वास्थ्य की स्थिति ‘सुरक्षित’ होना चाहिए। ’’ वातानुकूलित सिनेमा हॉल में तापमान 24 डिग्री से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच होना चाहिए और नमी का स्तर 40 से 70 प्रतिशत के बीच बनाए रखना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी