लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में सिनेमा हॉल, थियेटर फिर से खोले गये

By भाषा | Updated: October 22, 2021 19:29 IST

Open in App

मुंबई, 22 अक्टूबर महाराष्ट्र में कई महीनों बाद सिनेमा हॉल, थियेटर और सभागार शुक्रवार को फिर से खोल दिये गये। हालांकि, 50 प्रतिशत टिकटों की ही बिक्री की अनुमति दी गई है, क्योंकि राज्य में कोविड-19 महामारी की प्रबलता घटती नजर आ रही है।

राज्य में महामारी की दूसरी लहर आने के बाद इन प्रतिष्ठानों को बंद कर दिया गया था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी से जुड़ी पाबंदियों में ढील देने की राज्य सरकार की नीति के अनुरूप दिवाली से ठीक पहले इन्हें फिर से खोल दिया गया है।

दिशानिर्देशों के मुताबिक, इन प्रतिष्ठानों में सिर्फ उन्हीं लोगों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी, जिन्होंने कोविड-19 टीके की दोनों खुराक ली हो और आरोग्य सेतु ऐप पर जो सुरक्षित दिख रहे हों।

इससे पहले, राज्य सरकार ने धार्मिक स्थानों और आठवीं से 12 वीं कक्षा के लिए स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दी थी।

हालांकि, मनोरंजन उद्योग सूत्रों के मुताबिक एकल स्क्रीन वाले कम से कम 70 प्रतिशत सिनेमा हॉल नहीं खोले गये हैं, जबकि ज्यादातर मल्टीप्लेक्स में दिन में शो शुरू हो गया।

सिंगल स्क्रीन सिनेमा एग्जीबिटर्श एसोसिएशन के प्रमुख नितिन दातार ने कहा कि राज्य में शुक्रवार को एकल स्क्रीन वाले 70 प्रतिशत सिनेमाघर नहीं खोले गये।

पुणे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि दिवाली के बाद स्थिति का आकलन कर सिनेमा हॉल, थियेटर और सभागार में सभी सीट पर दर्शक भरने की अनुमति देने पर फैसला किया जाएगा।

इस बीच, मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के शीर्ष पदाधिकारी प्रकाश चाफहलकर ने कहा कि राज्य में काफी संख्या में मल्टीप्लेक्स खोल दिये गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए