लाइव न्यूज़ :

गंभीर बीमारी से जूझ रही दो साल की बच्ची के उपचार के लिए सीआईएल ने 16 करोड़ रुपये दिये

By भाषा | Updated: November 18, 2021 17:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर दुनिया की सबसे बड़ी खनन कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने अपने एक खदान कर्मी की दुर्लभ बीमारी से जूझ रही दो साल की बच्ची के इलाज के लिए 16 करोड़ रुपये आवंटित किये हैं।

कोल इंडिया (सीआईएल) की शाखा साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के दीपका खदान क्षेत्र में काम करने वाले सतीश कुमार रवि की बेटी सृष्टि रानी स्पाइनल मस्क्युलर एट्रोफी से जूझ रही है जो एक आनुवंशिक विकार है और इसमें रोगी रीढ़ की हड्डी और मस्तिष्क के स्टेम से तंत्रिका कोशिकाओं के क्षरण की वजह से मांसपेशियों की गतिविधियों पर नियंत्रण नहीं रख पाता।

सृष्टि को जॉलगेंसमा नाम का इंजेक्शन लगाना होगा जिसकी कीमत 16 करोड़ रुपये है। बच्ची का पिछली बार इलाज दिल्ली में एम्स में कराया गया था जिसके बाद उसे छत्तीसगढ़ में एसईसीएल के दीपका खदान क्षेत्र में उसके घर पर पोर्टेबल वेंटिलेटर पर रखा गया है।

कंपनी ने एक वक्तव्य में कहा, ‘‘सतीश जैसे कर्मचारी के लिए इतना महंगा इंजेक्शन खरीदना संभव नहीं है। अब सीआईएल प्रबंधन ने इंजेक्शन का खर्च उठाने का स्वागत योग्य फैसला लिया है जिसका आयात करना होगा। इस सद्भावनापूर्ण कदम से सीआईएल ने सार्वजनिक क्षेत्र के अन्य उपक्रमों और संस्थानों के लिए उदाहरण भी पेश किया है।’’

सृष्टि का जन्म 22 नवंबर, 2019 को हुआ था। जन्म के छह महीने के बाद वह बीमार पड़ने लगी। कोविड-19 महामारी की वजह से उसके माता-पिता उसके बेहतर इलाज के लिए बाहर नहीं जा सके और उसका इलाज स्थानीय स्तर पर ही कराना पड़ा। दिसंबर, 2020 में उसे क्रिस्चियन मेडिकल कॉलेज (सीएमसी) वेल्लोर ले जाया गया जहां उसे स्पाइनल मस्क्युलर एट्रोफी होने का पता चला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos