लाइव न्यूज़ :

सिगरेट स्वास्थ्य के लिए खराब, धूम्रपान-शाकाहार-कोविड के बीच संबंधों का पूरी तरह पता नहीं चला : वैज्ञानिक

By भाषा | Updated: January 19, 2021 20:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जनवरी सीएसआईआर द्वारा पूरे भारत में किए गए सर्वेक्षण में यह पता चला है कि धूम्रपान और शाकाहारी भोजन कोविड-19 के खिलाफ सुरक्षा प्रदान कर सकता है लेकिन इन दोनों समूहों में से किसी को भी खुश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि वैज्ञानिकों और शोध के लेखकों ने चेतावनी दी है कि यह महज अवलोकन है और इसमें अधिक अनुसंधान की जरूरत है।

जीनोमिक्स एवं इंटीग्रेटेड बायोलॉजी के वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद् के निदेशक और सर्वेक्षण के लेखक अनुराग अग्रवाल ने कहा कि धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए खराब है। और शाकाहार, धूम्रपान तथा कम कोविड-19 सीरो पॉजिटिविटी के बीच संबंध का महज जिक्र किया जाता है।

सीरो पॉजिटिविटी का मतलब होता है रक्त जांच में रोग प्रतिरोधक के लिए सकारात्मक परिणाम।

सीएसआईआर की यह पत्रिका अभी तक नहीं छपी है जिसमें फ्रांस के दो अध्ययनों और इटली, न्यूयॉर्क तथा चीन से इसी तरह की रिपोर्ट का उद्धरण दिया गया है कि धूम्रपान करने वालों के बीच कम संक्रमण होता है।

अग्रवाल ने ‘पीटीआई’ से कहा, ‘‘धूम्रपान के लिए भी इस तरह के डाटा हैं। कई अध्ययनों में इसका उल्टा भी है। जैसा कि मैंने कहा एक संबंध है। धूम्रपान करने वाले और क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजिज (सीओपीडी) से पीड़ित लोगों में मौत का खतरा ज्यादा होता है। हम धूम्रपान की वकालत नहीं करते।’’

इस हफ्ते की शुरुआत में सीएसआईआर के सर्वेक्षण में इसने अपने दस हजार कर्मचारियों पर कोविड-19 संक्रमण की निगरानी की और पाया कि लगभग दस फीसदी कर्मचारियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता है।

अध्ययन में पाया गया है कि धूम्रपान और शाकाहार, वायरस से कम संक्रमित होने से जुड़े हुए हैं। इसने वैज्ञानिक ब्यौरा नहीं बताया कि अवलोकन से इतर ऐसा क्यों और कैसे है।

पूरे देश में किए गए सर्वेक्षण के लेखकों ने कहा, ‘‘निजी परिवहन का इस्तेमाल, धूम्रपान, शाकाहार और ‘ए’ तथा ‘ओ’ रक्त समूह सुरक्षित प्रतीत होते हैं, जिसमें संक्रमण के संचार के लिए सीरो-पॉजिटिविटी का इस्तेमाल किया गया।’’

सीएसआईआर ने अपने अध्ययन के लिए प्रयोगशालाओं या संस्थानों में काम करने वाले 10,427 वयस्कों और उनके परिवार के सदस्यों के नमूने लिए, जो स्वेच्छा से इसमें शामिल हुए। इसमें कोविड-19 के वायरस सार्स-कोव-2 के खिलाफ रोग प्रतिरोधक की मौजूदगी का आकलन किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह