लाइव न्यूज़ :

नोएडा में लॉकडाउन बेअसर, ब्लैक में बिक रहे सीगरेट और शराब की कीमत हुई दोगुनी

By प्रिया कुमारी | Updated: April 2, 2020 16:55 IST

शराब और सिगरेट के बैन के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कई विक्रेता अपने पूराने समानों को ज्यादा रेट में बेच रहे हैं। जहां काले बाजार में शराब की दरें पिछले सप्ताह से लगभग दोगुनी हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देशराब और सिगरेट के बैन के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कई विक्रेता अपने पूराने समानों को ज्यादा रेट में बेच रहे हैं।750 मिलीलीटर शराब की बोतल को 3000 में बेची जा रही है, जो 1,500 रुपये में उपलब्ध है।

शराब और सिगरेट के बैन के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कई विक्रेता अपने पूराने समानों को ज्यादा रेट में बेच रहे हैं। जहां काले बाजार में शराब की दरें पिछले सप्ताह से लगभग दोगुनी हो गई है। केवल एक सीगरेट जो केवल 20 रुपये से 25 रुपये में बेची जा रही है। सीगरेट की पूरी बंडल 500 तक में बेजे जा रहे हैं।

ग्रेडर नोएडा में रह रहे एक निवासी ने बताया कि 750 मिली लीटर शराब की बोतल को 3000 में बेचा जो 1,500 रुपये में उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि इन व्यापारियों ने तालाबंदी से पहले दिल्ली से शराब के स्टॉक खरीदे और वही जमा कर लिए। साथ ही, हरियाणा और दिल्ली चिह्नित शराब शहर के 12 स्थानों पर बेची जा रही है, जिसमें सेक्टर 5, 6 और 7 , सोरखा, सरफाबाद, छिजारसी, भंगेल, सलारपुर और गीझा जैसे गांव शामिल है।

पान और सिगरेट के आउटलेट के मालिकों ने कहा कि उनकी सप्लाई 22 मार्च से बंद हो गई थी। और कई के तो स्टॉक भी खत्म हो चुके हैं। जबकि कुछ ऐसे भी है जो घर पर ही महंगे दामों पर बेच रहे हैं। बाजार में ऐसे लोग भी हैं जो  एक पैकेट के लिए 500 रुपये भी देने को तैयार हैं जिसकी कीमत केवल 200 रुपये है।

डीसीपीराजेश कुमार सिंह से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि वे शहर के सभी गैर-जरूरी सामानों की आवाजाही पर नजर बनाए हुए हैं। कालाबाजारी के दावे सभी सच नहीं हैं क्योंकि हमने पूर्ण लॉकडाउन सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र में सख्त गश्त सुनिश्चित की है। एक या दो बोतल शराब ले जाने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है और गिरफ्तारियां भी की जा रही हैं।

टॅग्स :नॉएडादिल्लीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा